अपराधउत्तर प्रदेश

युवक की चाकू घोंप की हत्या, प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग का कारण सामने आया

मृतक मुरीद अहमद (28) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह कस्बे का रहने वाला था। मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। परिजनों का आरोप है कि मृतक पानीपत के रामनगर में रहने वाली एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग में था। शुक्रवार रात को महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया।

पानीपत (हरियाणा)। पानीपत में उत्तर प्रदेश के एक 28 वर्षीय युवक की शुक्रवार रात को रामनगर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक शुक्रवार रात को रामनगर की रहने वाली एक महिला से मिलने आया था। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौके पर परिजनों ने उन्हें देख लिया तो मृतक की पिटाई कर दी।

इसके बाद रसोई के चाकू से मृतक पर वार कर दिए गए। इसके बाद आरोपी ही घायल अवस्था में मृतक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन आरोपी ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। शनिवार दोपहर तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। वहीं, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मृतक मुरीद अहमद (28) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह कस्बे का रहने वाला था। मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। परिजनों का आरोप है कि मृतक पानीपत के रामनगर में रहने वाली एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग में था। शुक्रवार रात को महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जहां महिला के परिजनों ने मुरीद की पिटाई कर उसे चाकू मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। अब आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights