राष्ट्रीय समाचार

गया में मानव शव दाह गृह एवं पशु शव दाह गृह शोभा का वस्तु बना : कॉंग्रेस

गया में मानव शव दाह गृह एवं पशु शव दाह गृह शोभा का वस्तु बना : कॉंग्रेस… नेताओं ने बिहार सरकार, स्थानिय प्रशासन एवं गया नगर निगम से अविलंब शोभा की वस्तु बनी शव दाह गृह को चालू करने तथा आमजन हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग किया है। #संवाददाता अशोक शर्मा

गया, बिहार। विश्व प्रसिद्ध मोक्ष स्थल गया जी का विष्णुपद श्मशान घाट पर स्थित दो- दो शव दाह गृह तथा नैली स्थित पशु शव दाह गृह शोभा का वस्तु बना हुआ है।

बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व पार्षद सह पार्षद प्रतिनिधि शशि किशोर शिशु, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष सह विष्णुपद कॉरिडोर निर्माण कराओ संघर्ष समिति के महासचिव संतोषी पंडा दामोदर गोस्वामी, लक्ष्मीनारायण मर्मज्ञ दीपू लाल भैया, गोपाल सेन पंडा,प्रद्युम्न दुबे, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, विद्या शर्मा, प्रदीप शर्मा, युगल किशोर सिंह, आदि ने कहा कि विष्णुपद श्मशान घाट पर गया नगर निगम द्वारा दो स्थानो पर शव दाह गृह बनाया गया, जो कुछ ही दिनों में खराब होकर बंद पड़ा है, नित्य दिन सम्पूर्ण गया जिला सहित मगध प्रमंडल के कोने, कोने विश्व प्रसिद्ध मोक्ष घाम के मान्यता के चलते आने वाले सैकड़ों शव लोग एक छोटा सेड या फल्गु नदी में लकड़ी खरीद कर शव जलाने को मजबूर हैं।

दुसरी ओर नैली स्थित कुड़ा डंपिंग जोन में निर्मित पशु शव दाह गृह का भी हालत यही है, यहां आज तक कोई भी पशु का दाह संस्कार हुआ ही नहीं है। नेताओं ने कहा कि गया विष्णु पद स्थित श्मशान घाट पर दाह संस्कार करने आने वाले लोग कड़ी धूप, पानी में लकड़ी खरीद कर शव जलते हैं, लोगों को बैठने वाला भी कमरा हमेशा बंद रहाता है।

ना तो वहां बेहतर पेयजल की व्यवस्था है, ना ही बैठने की जगह, जबकि उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश के वाराणसी का मणिका घाट तथा बिहार के गया का विष्णुपद श्मशान घाट की पौराणिक मान्यता है कि ईन दोनों स्थानो पर दाह संस्कार से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
नेताओं ने कहा कि विष्णुपद स्थित मानव शव दाह गृह एवं नैली स्थित पशु शव दाह गृह के निर्माण में करोड़ों रुपये गया नगर निगम द्वारा खर्च किया गया है।

नेताओं ने बिहार सरकार, स्थानिय प्रशासन एवं गया नगर निगम से अविलंब शोभा की वस्तु बनी शव दाह गृह को चालू करने तथा आमजन हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग किया है।

पिथौरागढ : अमिताभ बच्चन की टीम में शामिल हुए मयंक


गया में मानव शव दाह गृह एवं पशु शव दाह गृह शोभा का वस्तु बना : कॉंग्रेस... नेताओं ने बिहार सरकार, स्थानिय प्रशासन एवं गया नगर निगम से अविलंब शोभा की वस्तु बनी शव दाह गृह को चालू करने तथा आमजन हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग किया है। #संवाददाता अशोक शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights