साहित्य लहर

बाल साहित्य : होली आई

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

आसमान में लाली छाई,
रंग – बिरंगी होली आई ।

बच्चों में उत्साह जगा न्यारा,
आया – आया त्यौहार प्यारा ।

चुन्नू – मुन्नू रंग घोल रहे,
धन्नू-पुन्नू  गुलाल उड़ा रहे ।

बज रहे झांझ, मंजीरे, ढोल,
पकवानों का कोई न मोल ।

सब कर रहे हंसी – ठिठोली,
आई रे आई रंग-रंगीली होली।

सबके कपड़े हो गये नीले-पीले,
पुराने बैर- भाव सब जन भूले ।

मौसम बना बहुत सुखदायी,
रंग – बिरंगी होली आई ।


¤  प्रकाशन परिचय  ¤

Devbhoomi
From »

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

लेखक एवं कवि

Address »
ग्राम रिहावली, डाकघर तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा, (उत्तर प्रदेश) | मो : 9876777233

Publisher »
देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights