अपराधउत्तर प्रदेश

ऐसे हाल में थी पत्नी और उसका आशिक, घरवाली को मारी तीन गोलियां

ऐसे हाल में थी पत्नी और उसका आशिक, घरवाली को मारी तीन गोलियां… थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

एटा। एटा के थाना कोतलावी देहात के गांव खेरिया कलां में बुधवार की देर शाम एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तीन गोलियां मारकर घायल कर दिया था। जिसका उपचार आगरा में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गांव खेरिया कलां निवासी अशोक ने बुधवार की देर शाम अपनी पत्नी पूजा को किसी अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

जिसके बाद उसने घर पर रखे तमंचे से महिला को एक के बाद एक तीन गोलियां मारी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि अशोक वहां से भाग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई। रात में ही आरोपी अशोक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घायल पूजा के पिता भोजराज सिंह निवासी सराय थाना बागवाला ने अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि 2012 में बेटी पूजा की शादी अशोक के साथ की थी। कुछ समय बाद ही इसको शराब पीने व जुआ खेलने की लत लग गई। पूजा ने जब अशोक से शराब पीने व जुआ खेलने के लिए मना किया तो वह गुस्सा हो गया। बुधवार की देर शाम उसने पूजा को गोली मारकर घायल कर दिया।

थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर वन दरोगा ने की पिटाई, हालत गंभीर


ऐसे हाल में थी पत्नी और उसका आशिक, घरवाली को मारी तीन गोलियां... थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights