उत्तर प्रदेश

दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेगी सपा

दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेगी सपा… अध्यक्ष ने बताया कि कोखराज इलाके की छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने अब तक की कार्रवाई में मुख्य आरोपी प्रिंसिपल व वीडियो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बाद भी विपक्षी दल के नेता मामले मे राजनैतिक रोटियां सेक रहे हैं।

कौशांबी। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म पीड़ित छात्रा से मिले। प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। योगी सरकार में बेटियों पर अत्याचार नहीं थम रहा है। सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला है। कहा कि पीड़ित छात्रा के सामाजिक न्याय की लड़ाई अब समाजवादी पार्टी लड़ेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को कौशाम्बी आया। करीब 4 बजे पीड़ित व उसके परिवार से मिलने मंझनपुर मेडिकल कालेज पहुंचे। पीड़ित परिवार के पास वह करीब आधे घंटे रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित मानसिक रूप से खुद को असहाय महसूस कर रही है। उसे सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया गया है।

पुलिस महकमे ने परिवार को न्याय दिलाने में देरी की है। पीड़िता ने जब आत्मघाती कदम उठाया तब पुलिस की नींद टूटी। प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ने का एलान किया। इस दौरान उन्होने प्रदेश की भाजपा सरकार पर बेटियो के सुरक्षा को लेकर दावे पर सवाल खड़ा किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाने का नारा लगाती है। वहीं हाथरस, मणिपुर और अब कौशाम्बी में बेटियों के साथ हुए अत्याचार पर कोई जवाब नही दे रही है। सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। जिसके चलते पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। सपा ऐसे पीड़ितों, मजलूमों के साथ खड़ी है। उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, प्रदेश सचिव कैलाश केसरवानी, जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, प्रदीप चौधरी सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंचकर दुष्कर्म पीड़ित छात्रा का हाल जाना। पीड़ित परिवार से बात कर दर्द जाना। पीड़ित परिवार ने भी अध्यक्ष से अब तक की गई पुलिसिया कार्रवाई पर संतोष जाहिर किया। अध्यक्ष ने मामले में विपक्ष पर राजनीतिक रोटी सेंकने का आरोप लगाया।



अध्यक्ष ने बताया कि कोखराज इलाके की छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने अब तक की कार्रवाई में मुख्य आरोपी प्रिंसिपल व वीडियो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बाद भी विपक्षी दल के नेता मामले मे राजनैतिक रोटियां सेक रहे हैं। विपक्ष को उन्होने सलाह देते हुए कहा कि दुष्कर्म सरीखे जघन्य अपराध पर राजनीति से बचना चाहिए। कहा कि हफ्ते भर पहले कोखराज इलाके में ही अनुसूचित जाति की किशोरी से यादव बिरादरी के युवक ने दुष्कर्म किया था, लेकिन सपा प्रदेश अध्यक्ष ने वहां जाना मुनासिब नहीं समझा।



बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश चौधरी की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के घर पहुंचा। मौके पर मिली पीड़िता की मां व बड़ी बहन से घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही इंसाफ की लड़ाई में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मोतीलाल आंबेडकर, केएल गौतम, घनश्याम गौतम, ओमप्रकाश, दिलीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

चुनिये करियर के ये रास्ते, लगेगी बंपर लॉटरी


दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेगी सपा... अध्यक्ष ने बताया कि कोखराज इलाके की छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने अब तक की कार्रवाई में मुख्य आरोपी प्रिंसिपल व वीडियो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बाद भी विपक्षी दल के नेता मामले मे राजनैतिक रोटियां सेक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights