उत्तर प्रदेशराजनीति

351 उम्मीदवारों में सिर्फ 21 पर ही 150 करोड़ रुपये बकाया

351 उम्मीदवारों में सिर्फ 21 पर ही 150 करोड़ रुपये बकाया… इन देनदारियों में गैर विवादित और विवादित दोनों ही देनदारियां शामिल हैं। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार देनदारी की सूची में 26 प्रत्याशी कम हैं। यानी पिछले लोकसभा चुनाव में देनदारों की फेहरिस्त लंबी थी, जो इस बार घट गई है।

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में खड़े यूपी के उम्मीदवारों में से 351 के ऊपर भारी कर्ज है। सबसे बड़े कर्जदार कैसरगंज के भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह हैं। उन पर 22.93 करोड़ रुपये का कर्जा है। वहीं कानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा प्रदेश में दूसरे सबसे बड़े कर्जदार हैं। उन पर 12.83 करोड़ रुपये का बोझ है। पिछले लोकसभा चुनाव में 377 प्रत्याशियों पर 388 करोड़ रुपये का कर्ज था।

इस बार चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे उम्मीदवारों में बड़ी संख्या में ऐसे हैं, जिनके ऊपर काफी कर्ज हैं। प्रत्येक चरण में सबसे ज्यादा देनदारी वाले शीर्ष तीन प्रत्याशियों की एडीआर द्वारा रिपोर्ट जारी की गई। सभी सातों चरण में सबसे ज्यादा देनदारी वाले शीर्ष 21 प्रत्याशियों में से भाजपा के नौ, सपा के पांच, बसपा के तीन, कांग्रेस के दो और इंडियन नेशनल लोकदल व फॉरवर्ड ब्लॉक का एक-एक उम्मीदवार है।

इन देनदारियों में गैर विवादित और विवादित दोनों ही देनदारियां शामिल हैं। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार देनदारी की सूची में 26 प्रत्याशी कम हैं। यानी पिछले लोकसभा चुनाव में देनदारों की फेहरिस्त लंबी थी, जो इस बार घट गई है। किसी भी तरह की वित्तीय अनियमितता से बचने वाले प्रत्याशियों की संख्या में भी कमी आई है। विवादित देनदारी के मामले 10 से ज्यादा नहीं हैं। साफ है कि डिफॉल्टर पर आरबीआई की सख्ती का साफ असर दिखा है।

इस बार के चुनाव में शीर्ष 21 देनदारी वाले प्रत्याशियों में से भाजपा के नौ उम्मीदवारों पर 69.99 करोड़ रुपये बकाया हैं। सपा के पांच प्रत्याशियों पर 36.35 करोड़, बसपा के तीन प्रत्याशियों पर 16.72 करोड़, कांग्रेस के दो प्रत्याशियों पर 17.52 करोड़, आईएनडी पर 6.10 करोड़ और फॉरवर्ड ब्लॉक पर 4.61 करोड़ रुपये का कर्ज है।




सबसे ज्यादा देनदारी वाले भाजपा प्रत्याशी

करण भूषण सिंहकैसरगंज22.93 करोड़
हेमामालिनी मथुरा7 करोड़
सतीश गौतमअलीगढ़4 करोड़
धर्मेंद्र कश्यप आंवला2.66 करोड़
जयप्रकाशहरदोई5.25 करोड़
विनोद सोनकरकौशांबी9.89 करोड़
साकेत मिश्रा श्रावस्ती8.47 करोड़
रीतेश पांडेयअंबडेकरनगर5.97 करोड़
पंकज चौधरीमहाराजगंज3.82 करोड़



सबसे ज्यादा देनदारी वाले सपा प्रत्याशी

अक्षय यादवफिरोजाबाद11.65 करोड़
आदित्य यादवबदायूं2.37 करोड़
अन्नू टंडनउन्नाव12.44 करोड़
राजीव रायघोसी6.26 करोड़
रमेश चंद बिंदमिर्जापुर 3.63 करोड़



सर्वाधिक देनदारी वाले बसपा प्रत्याशी

दारा सिंह प्रजापतिमुजफ्फरनगर8 करोड़
माजिद अली सहारनपुर6.10 करोड़
देवव्रत त्यागीमेरठ2.62 करोड़



सर्वाधिक देनदारी वाले कांग्रेस प्रत्याशी

आलोक मिश्रकानपुर12.83 करोड़
किशोरी लालअमेठी4.69 करोड़



सर्वाधिक देनदारी वाले आईएनडी प्रत्याशी

तसनीम बानोसहारनपुर6.10 करोड़



सबसे ज्यादा देनदारी वाले फॉरवर्ड ब्लॉक प्रत्याशी

हाफिज अलीबस्ती4.61 करोड़ (नोट- कर्ज रुपये में )

हत्या के बाद युवक का शव फंदे पर लटकाया, कटी मिली हाथ की नसें


351 उम्मीदवारों में सिर्फ 21 पर ही 150 करोड़ रुपये बकाया... इन देनदारियों में गैर विवादित और विवादित दोनों ही देनदारियां शामिल हैं। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार देनदारी की सूची में 26 प्रत्याशी कम हैं। यानी पिछले लोकसभा चुनाव में देनदारों की फेहरिस्त लंबी थी, जो इस बार घट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights