राष्ट्रीय समाचार

समता और समानता के हिमायती थे बाबासाहेब

बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम का प्रारंभ बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी द्वारा उपस्थित सभी महानुभावों को सम्मान पत्र के साथ साप्ताहिक अखबार एकलव्य दर्पण प्रति भेंट की गई।

फतेहाबाद (आगरा)। मां बेजंती क्लीनिक परिसर में वीर एकलव्य सेवा संस्था व बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के संयुक्त बैनर तले भारतीय संविधान के शिल्पकार, समता और समानता के हिमायती, सामाजिक न्याय के प्रणेता, मूकनायक, भारत रत्न, बोधिसत्व, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जन्मोत्सव पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी द्वारा उपस्थित सभी महानुभावों को सम्मान पत्र के साथ साप्ताहिक अखबार एकलव्य दर्पण प्रति भेंट की गई।

इस अवसर पर ई०विकाश वर्मा, एड०अवधेश कुमार निषाद मझवार, रामकुमार निषाद, डॉ० विनोद कुमार, लेखक मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, प्रो० पीतम सिंह, डॉ० राजकुमार वर्मा, संस्थापक सदस्य भूरी सिंह, महेश निषाद, हिम्मत सिंह, देवेंद्र वर्मा सर्राफ, कृष्ण कुमार निषाद, सुखदेव वर्मा, दीपक कर्दम, कमलेश कुशावाह, सतीश आदि मौजूद रहे। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights