उत्तराखण्ड समाचार

Vikasnagar : हत्या या आत्महत्या, संशय में मामला, देखें वीडियो

Vikasnagar : हत्या या आत्महत्या, संशय में मामला, परिजनों ने बताया कि हमारे लड़के की किसी से कोई से झगड़ा व दुश्मनी नही थी। इस घटना के बाद उसकी पत्नी परिवार से दूरी बनाने लगी। इसलिए परिजनों का शक लड़के की पत्नी पर जताया है। #अभि वर्मा

विकासनगर। विकासनगर कोतवाली में अनिल रतूड़ी की हत्या को लेकर परिजनों ने किया थाने का घेराव। पुलिस द्वारा किए गए खुलासे से नहीं हुआ परिवार संतुष्ट। आपको बता दे कि पूरा मामला कुछ दिन पूर्व का है, जहां एक युवक अनिल रतूड़ी का शव डाकपत्थर में नग्न अवस्था में प्राप्त हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस द्वारा परिजनों को दी गई।

जिसको लेकर आज परिजन विकासनगर कोतवाली पहुंचे। जहां परिजनों का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो पुलिस के जवान भी सिविल ड्रेस में मौजूद थे। वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ था। लड़का अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ डाकपत्थर टोंस कॉलोनी में रहता था व दो महीने बाद कोटद्वार से लौटा था।

उसी रात्रि में यह घटना हुई, जबकि परिवार को ऐसी सूचना नहीं दी गई। परिजनों ने बताया कि हमारे लड़के की किसी से कोई से झगड़ा व दुश्मनी नही थी। इस घटना के बाद उसकी पत्नी परिवार से दूरी बनाने लगी। इसलिए परिजनों का शक लड़के की पत्नी पर जताया है। परिजनों को शक है कि इसकी आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की गई है। इसमें उसकी पत्नी वह अन्य कुछ लोगों की सम्मिलित होने की आशंका है।


Vikasnagar : हत्या या आत्महत्या, संशय में मामला, परिजनों ने बताया कि हमारे लड़के की किसी से कोई से झगड़ा व दुश्मनी नही थी। इस घटना के बाद उसकी पत्नी परिवार से दूरी बनाने लगी। इसलिए परिजनों का शक लड़के की पत्नी पर जताया है। #अभि वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights