_____

Government Advertisement

_____

Government Advertisement

_____

उत्तराखण्ड समाचार

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के संगठन भवन का…

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के संगठन भवन का शिलान्यास मुख्य महाप्रबंधक ने किया… प्रदेश कार्यकारिणी में संयोजक पद हेतु रमेश बिंजोला, प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप मल्होत्रा व महेश राम, प्रदेश महामंत्री श्याम सिंह नेगी, प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल सिंह रौतेला, संयुक्त मंत्री सतीश पार्चा व शिव मोहन… #ओम प्रकाश उनियाल

देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के संगठन भवन का शिलान्यास मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर श्रीमती नीलिमा गर्ग द्वारा विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (मुख्यालय), डीके सिंह, अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट, सहायक अभियंता हिमांशु नौटियाल, कनिष्ठ अभियंता साने आलम द्वारा उपस्थित रहे। संगठन द्वारा मुख्य महाप्रबंधक का आभार व्यक्त किया गया। तत्पश्चात संगठन की एक आम सभा का आयोजन किया गया।

सभा में कर्मचारियों की लंबित मांगों के संबंध में विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया तथा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश एवं मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें चुनाव अधिकारी कोमल सिंह चौहान, सहायक लेखा अधिकारी विनोद सिंह, सहायक लेखाकार संदीप मेहकुरि की देखरेख में प्रदेश एवं मंडल चुनाव संपन्न कराए गए।

प्रदेश कार्यकारिणी में संयोजक पद हेतु रमेश बिंजोला, प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप मल्होत्रा व महेश राम, प्रदेश महामंत्री श्याम सिंह नेगी, प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल सिंह रौतेला, संयुक्त मंत्री सतीश पार्चा व शिव मोहन, संगठन मंत्री शिवप्रसाद शर्मा व गणेश सिंह, प्रचार मंत्री श्रीमती शकुमरि रावत व प्रेम सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी जीवनंद भट्ट, कार्यालय सचिव डी पी बद्री और बलवंत सिंह निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित किए गए।

साथ ही गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष पद हेतु प्रवीण सैनी, उपाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा व सम्पूर्ण सिंह गुसांई, महामंत्री शिशुपाल सिंह रावत, कोषाध्यक्ष चतर सिंह चौहान, संयुक्त मंत्री दीवान सिंह चौहान और भूपेंद्र सिंह, संगठन मंत्री जितेंद्र राजभर व राजकुमार अग्रवाल, कार्यालय सचिव धन सिंह चौहान व भुवनेश्वर सिंह सैनी, प्रचार मंत्री कांता देवी व सरिता नेगी, मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह रावत भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।

सभा में हरिद्वार, रूड़की, विकास नगर, कालसी, चकराता, पुरोला, नैनीताल, रामनगर, काशीपुर, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चम्पावत, खटीमा, लालकुँआ, मसूरी, कोटद्वार, जल-कल देहरादून, सहसपुर, डोईवाला, रानी पोखरी, ऋषिकेश, चमोली आदि शाखाओं से भारी संख्या में कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

बेटे की चाहत में बदले बिस्तर, करतूत सुनकर आयोग भी हैरान


उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के संगठन भवन का शिलान्यास मुख्य महाप्रबंधक ने किया... प्रदेश कार्यकारिणी में संयोजक पद हेतु रमेश बिंजोला, प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप मल्होत्रा व महेश राम, प्रदेश महामंत्री श्याम सिंह नेगी, प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल सिंह रौतेला, संयुक्त मंत्री सतीश पार्चा व शिव मोहन... #ओम प्रकाश उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights