कविता : लोकतंत्र का महापर्व
निर्माण होता है इसी के साथ, जनता-जनार्दन की तमाम समस्याओं का, एक एक कर समाधान होता हैं, लोभ लालच में न पडे और देश के प्रति समर्पित व निष्ठावान, प्रत्याशी को मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाये… #सुनील कुमार माथुर, जोधपुर (राजस्थान)
लोकतंत्र का महापर्व आया है
हर मतदाता को मतदान करना होगा
लोकतंत्र को मजबूत बनाना होगा
चूंकि
लोकतंत्र और भारतीय संविधान
लोकतंत्र की अमूल्य धरोहर है अतः
निर्भीक होकर मतदान कीजिए
बिना लोभ लालच के मतदान कीजिए
हर एक वोट की कीमत है इसलिए
सोच समझ कर मतदान कीजिए और
नये भारत का नव निर्माण कीजिए
एक एक वोट जब मिलता है तभी तो
नेक , ईमानदार , लोकतंत्र का
प्रहरी जैसा प्रत्याशी विजय होता है और
एक सशक्त सरकार व
लोक कल्याणकारी सरकार का
निर्माण होता है इसी के साथ
जनता-जनार्दन की तमाम समस्याओं का
एक एक कर समाधान होता हैं
लोभ लालच में न पडे और
देश के प्रति समर्पित व निष्ठावान
प्रत्याशी को मतदान कर
लोकतंत्र को मजबूत बनाये
मतदान अवश्य करें
Nice article
Nice