अपराध

तीन लड़कों ने 14 साल के किशोर से चटवाए जूते

नाबालिग बुरी तरह डर गया। उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इस दौरान आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने के अलावा रविवार को उसकी मां के मोबाइल पर वीडियो भेज दिया। मां ने वीडियो देखकर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। बाद में तीनों को दबोच लिया गया।

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के हौजखास इलाके में 14 साल के एक किशोर के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। तीन लड़कों ने न सिर्फ किशोर से अपने गंदे जूते चटवाए बल्कि एक लड़के ने अपना प्राइवेट पार्ट उसके मुंह में डाल दिया। वारदात के दौरान आरोपियों ने दरिंदगी का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के अलावा उसकी मां को भी भेज दिया। मां ने जब वीडियो देखा तो उसके होश उड़ गए। बेटे से पूछताछ की तो उसने रोते हुए सारा माजरा मां को बता दिया। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

इसे भी पढ़ें- विवाहिता को फोन कर मनचले ने कीं अश्लील बातें, मुकदमा दर्ज

हौजखास थाना पुलिस ने किशोर की काउंसलिंग कराने के बाद उसका बयान लेकर कुकर्म, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन के बाद तीनों आरोपी लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है। इनमें दो लड़कों की उम्र 12-12 साल है जबकि तीसरे लड़के की उम्र 14 साल बताई जा रही है। आरोपियों ने लड़के के साथ हैवानियत क्यों की पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपियों से बातचीत की जा रही है। उसके बाद ही वजहों का पता चल पाएगा।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौधरी ने बताया कि रविवार को एक महिला ने अपने बेटे के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पीसीआर कॉल की थी। सूचना मिलते ही हौजखास थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की काउंसलिंग कराई गई। उसने बताया कि शनिवार शाम करीब 6.30 बजे वह सेंट्रल पार्क से खेलकर वापस घर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में उसे उसके तीन जानकार लड़के मिले। तीनों आरोपी जबरन उसे एक सूनसान जगह पर ले गए।

इसे भी पढ़ें- युवती से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे चार लाख

वहां आरोपियों ने सब्जी काटने वाला चाकू दिखाकर पीड़ित से पहले अपने जूते चटवाए। इसके बाद एक लड़के जबरन अपना प्राइवेट पार्ट उसके मुंह में डाल दिया। बाद में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग बुरी तरह डर गया। उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इस दौरान आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने के अलावा रविवार को उसकी मां के मोबाइल पर वीडियो भेज दिया। मां ने वीडियो देखकर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। बाद में तीनों को दबोच लिया गया।

बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights