अनोखा चिड़ियाघर : इंसान पिंजरे में कैद और बाहर घूमते हैं जानवर
अनोखा चिड़ियाघर : इंसान पिंजरे में कैद और बाहर घूमते हैं जानवर, इस चिड़ियाघर के संरक्षकों का कहना है की हम अपने दर्शको को सबसे अलग और रोमांचकारी अनुभव फील करवाते हैं। सुनने में ये बड़ा अजीब है लेकिन ये सच है। इस चिड़ियाघर में जानवर की जगह टूरिस्ट को ही पिंजरे में कैद कर दिया जाता है।
देहरादून। आप अपने जीवन में कई बार जीव-जंतुओं को देखने के लिए चिड़ियाघर या वाइल्ड लाइफ पार्क आदि घूमने गए होंगे, जहां आपने पिंजरों में बंद या बाड़ों में ही जानवरों को देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते है कि इस दुनिया में एक ऐसा भी चिड़ियाघर है जहां इंसानों को पिंजरे में बंद कर देते हैं और जानवर खुलेआम घूमते हैं।
अक्सर लोग दुर्लभ जीव-जंतुओं को देखने के लिए चिड़ियाघर जाते हैं। यहाँ अनोखे और खतरनाक जानवरों को पिंजरे में बंद करके रखा जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अनोखे चिड़ियाघर के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ इंसानों को पिंजरे में बंद किया जाता है और जानवर ग़ुलाम घूमते हैं। हम बात कर रहे हैं चीन के लेहे लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू के बारे में। यहां जानवर खुलेआम घूमते हैं और घूमने आए लोगों पिंजरे में बंद होकर जानवरों को देखते हैं।
सुनने में ये बड़ा अजीब है लेकिन ये सच है। इस चिड़ियाघर में जानवर की जगह टूरिस्ट को ही पिंजरे में कैद कर दिया जाता है। जी हां, चीन में एक ऐसा चिड़ियाघर है, जिसका नाम है लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू है। यहां पर जानवर खुलेआम घूमते हैं और यहां घूमने वाले लोग पिंजरे में बंद होकर जीव-जंतुओं को देखते हैं। ये अजीब चिड़ियाघर चीन के चौंगक्विंग शहर में स्थित है। चीन का यह चिड़ियाघर 2015 में खोला गया था।
लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू नाम के चिड़ियाघर में इंसानों को जानवरों के करीब जाने का अनोखा मौका मिलता है। यहां टूरिस्ट जानवरों को अपने हाथों से खाना भी खिला सकते हैं। इंसानों से भरे पिंजरों को जानवरों के आसपास ले जाया जाता है, मतलब शिकारी के शिकार को पिंजरे में रखकर ललचाया जाता है। खाने की लालच में जानवर पिंजरे के पास आते हैं। कभी-कभी पिंजरे के ऊपर भी चढ़ जाते हैं।
चिड़ियाघर के संरक्षक ओं का कहना है कि वे यहां आए पर्यटकों को एक रोमांचकारी और नया अनुभव देना चाहते हैं। इस चिड़ियाघर में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश हैं। इसके अलावा लोगों की सुरक्षा को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं। कैमरे से पिंजरों और जानवरों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाती है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पांच से 10 मिनट में मदद पहुंचाई जा सकती है। आपको बता दें कि चिड़ियाघर में आप शेर बंगाल टाइगर सफेद बाघ और भालू जैसे खतरनाक जानवरों को नजदीक से देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें :
- मनुष्य के मन को ताजगी से भरते हैं यह पयर्टन स्थल…
- सैलानियों को आकर्षित करती है रानीखेत की रानीझील…
- खजुराहो के मंदिर का यात्रा पर्यटन…
इस चिड़ियाघर के संरक्षकों का कहना है की हम अपने दर्शको को सबसे अलग और रोमांचकारी अनुभव फील करवाते हैं। चिड़ियाघर के प्रवक्ता चान लियांग का कहना है कि जब कोई जानवर आपका पीछा करता है या जब वह हमला करता है, हम उस वक्त की फिलींग को अपने दर्शकों को महसूस करवाना चाहते हैं। यहां पर सुरक्षा और सावधानी पर खासा ध्यान दिया जाता है। विजिटर्स को पहले से ही संभावित खतरों के बारे में सावधान कर दिया जाता है।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।
One Comment