राष्ट्रीय समाचार

साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित हुए सुनील कुमार

(देवभूमि समाचार)

विश्व कविता दिवस के अवसर पर शांति फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित आनलाइन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने तथा दीर्घकालीन साहित्य साधना के लिए उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच निवासी शिक्षक व युवा साहित्यकार सुनील कुमार साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सुनील कुमार आनंद द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। यह जानकारी देते हुए युवा रचनाकार सुनील कुमार ने बताया कि इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न भागों से 100 से भी अधिक रचनाकारों ने प्रतिभाग किया। गौरतलब है युवा साहित्यकार सुनील कुमार के अब तक तीन एकल काव्य संग्रह तथा 24 साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।

साथ ही दर्जनों रचनाएं राज्य व राष्ट्र स्तरीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। देश-प्रदेश की साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सुनील कुमार को अब तक तीन सौ से भी अधिक सम्मान पत्र प्राप्त हो चुके हैं‌। सुनील कुमार की कई रचनाओं का प्रसारण आकाशवाणी केंद्र लखनऊ से भी हो चुका है।सुनील कुमार की इस उपलब्धि पर हित मित्रों ने बधाई दी है।

समाचार स्रोत : सुनील कुमार (जिला : बहराइच, उत्तर प्रदेश * मोबाइल नंबर 6388172360)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights