भोक्ता जाति ST में शामिल, समुदाय में खुशी
![](https://devbhoomisamachaar.com/wp-content/uploads/2022/02/bara-news12221-2-780x470.jpg)
अशोक शर्मा
गया, बिहार। बीते कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा सदन में भोक्ता समाज को अनिसुचित जाति से हटाकर अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया है जिसके लिए झारखंड ही नही बिहार में भी इसके लिए खुसी जाहिर की जा रही वहीं कुछ इसी समाज के नेताओं ने इसका विरोध किया है।
इसी क्रम में गुरुवार को गया जिला के भोक्ता समाज के नेता एवं सामाज के लोग बाराचट्टी प्रखण्ड के समीप बने नीलाम्बर पीताम्बर के स्मृति पर माल्यापर्ण कर अबीर गुलाल लगाकर खुशी जाहिर किया। मीडिया से बात करते हुए हरेंद्र सिंह भोक्ता माननीय प्रधानमंत्री , गृह मंत्री एवं अर्जुन मुंडा का आभार जताते हुआ कहा कि लंबे अरसे से भोक्ता समाज के द्वारा भोक्ता को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग उठाई जाती रही थी।
जनजातीय सोध संस्थान रांची से इस जाति के रहन सहन , शादी , सभ्य संस्कृति एवं आजीविका से संबंधित सभी पहलुओं पर अध्ययन करके प्रतिवेदन 6 वर्ष पूर्व ही भेजा जा चुका था बीते 7 फरवरी को जनजातीय मामलों के मंत्री श्री अर्जुन मुंडा के द्वारा भोक्ता जाति को अनुसूचित जाति से अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के लिए विधेयक पारित करवाया।
जिससे समाज के विकास की असीम संभावनाएं बनती है वही गया जीला अध्यक्ष लखन सिंह भोक्ता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारे समाज के युवाओं के लिए माननीय मंत्री ने सराहनीय कार्य किया है जिसका जितना प्रशंसा किया जाय कम होगा अब युवाओं को आगे बढ़ने के लिए हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा । मौके पर पूर्व प्रखण्ड प्रतिनिधि तिलेश्वर सिंह भोक्ता , रेवा सिंह , जगदीश सिंह , जगदेव सिंह , टुन्नू सिंह , गंगा सिंह साथ ही साथ पूर्व मुखिया राजकुमार यादव , मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर यादव भी हुए शामिल।
¤ प्रकाशन परिचय ¤
![]() | From »अशोक शर्मादेवभूमि ब्यूरो चीफ, गयाAddress »बाराचट्टी, गया, बिहारPublisher »देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड) |
---|