राष्ट्रीय समाचार

श्रीराम काव्य शिल्पी सम्मान से सम्मानित हुए सुनील कुमार

विश्व रचनाकार मंच ने किया सम्मानित

गौरतलब है पेशे से शिक्षक युवा साहित्यकार सुनील कुमार के अब तक 4 एकल तथा 45 साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही साथ राज्य व राष्ट्र स्तरीय पत्र-पत्रिकाओं में अनेकों रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं।

हिन्दी रचनाकारों के प्रोत्साहन के लिए विश्व हिंदी रचनाकार मंच द्वार आयोजित “श्रीराम काव्य प्रतियोगिता” में प्रतिभागिता हेतु प्रेषित जीवन परिचय एवं रचनाओं के आधार पर बहराइच जिले के युवा साहित्यकार सुनील कुमार का चयन “श्रीराम काव्य शिल्पी सम्मान” के लिए किया गया है।

विश्व हिंदी रचनाकार मंच के संस्थापक अध्यक्ष राघवेन्द्र ठाकुर द्वारा सुनील कुमार को यह सम्मान ऑनलाइन प्रदान किया गया। सुनील कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित रचनाकारों की रचनाएं, विश्व हिंदी रचनाकार मंच द्वारा प्रकाशित होने वाले “श्रीराम राष्ट्रीय काव्य संग्रह” में प्रकाशित की जायेंगी तथा रचनाकारों को “श्रीराम काव्य सागर सम्मान” से सम्मानित किया जायेगा।

गौरतलब है पेशे से शिक्षक युवा साहित्यकार सुनील कुमार के अब तक 4 एकल तथा 45 साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही साथ राज्य व राष्ट्र स्तरीय पत्र-पत्रिकाओं में अनेकों रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। देश-प्रदेश की विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सुनील कुमार को अब तक तीन सौ से भी अधिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं‌।

सुनील कुमार की रचनाओं का प्रसारण आकाशवाणी केंद्र लखनऊ से भी हो चुका है।सुनील कुमार की इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा, एआरपी विपिन सिंह, राकेश मौर्या, निर्मल शुक्ला, शिक्षक विपिन वर्मा, विनोद गिरि, संतोष मिश्रा, शैलेन्द्र यादव,अमित कुमार आदि हित मित्रों ने बधाई दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights