उत्तर प्रदेश

दूसरी मंजिल से असंतुलित होकर गिरी महिला की मौत

यहां आने के बाद वो शहर में विभिन्न स्थानों पर किराए पर रहे। अब वो चार साल से शिव नगर स्थित नूरतन इंडस्ट्री फैक्टरी में रहे हैं। यहीं पर लेबर क्वार्टर भी बने हैं। उसका डेढ़ साल पहले फौजिया से निकाह हुआ था।

पानीपत। हरियाणा के पानीपत के शिव नगर स्थित कंबल फैक्टरी में बने क्वार्टरों की छत से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला पड़ोसियों के साथ धूप में छत पर बैठी थी। जैसे ही वो एक बच्चे को छत से आवाज लगाने के लिए गई उसने संतुलन खो दिया और दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई।

पति उसको लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। शिव नगर निवासी महताब अंसारी ने बताया कि वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला है।

उसका पिता 20 साल पहले पानीपत आ गया था। यहां आने के बाद वो शहर में विभिन्न स्थानों पर किराए पर रहे। अब वो चार साल से शिव नगर स्थित नूरतन इंडस्ट्री फैक्टरी में रहे हैं। यहीं पर लेबर क्वार्टर भी बने हैं। उसका डेढ़ साल पहले फौजिया से निकाह हुआ था। रविवार दोपहर करीबन साढ़े 12 बजे वो फैक्टरी में कर रहा था।

फौजिया पड़ोसियों के साथ छत पर धूप सेक रही थी। पड़ोसी महिला ने फौजिया को कहा कि वो एक बार नीचे उसके बेटे को आवाज लगा दे। जैसे ही फौजिया छत से बच्चे को आवाज लगाने लगी उसका संतुलन बिगड़ गया और वो नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई।


Advertisement… 


Advertisement… 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights