*****

*****

राष्ट्रीय समाचार

जालंधर में हेयर पैलेस लक्जरी सैलून के मालिकों पर लगा बड़ा…

जालंधर में हेयर पैलेस लक्जरी सैलून के मालिकों पर लगा बड़ा आरोप, लड़कियों ने किया जबरदस्त हंगामा… उधर, हेयर पैलेस लंदन लक्जरी सैलून के मालिक दिनेश अरोड़ा और तानिया ग्रोवर से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल नंबर बंद था। फिलहाल सैलूम के बाहर कर्मचारी और स्टूडैंट नारेबाजी और प्रदर्शन करते रहे।

जालंधर। जालंधर के माडल टाउन में स्थित हेयर पैलेस लंदन लक्जरी सैलून के बाहर आज जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि हेयर पैलेस सैलून के मालिकों ने अपने मुलाजिमों को पिछले महीने से वेतन नहीं दिया। इसके साथ ही वहां कोर्स करने वाले स्टूडैंट को भी ट्रेनिंग नहीं दी जा रही है, जबकि स्टूडेंट से हजारों रुपए फीस लिए गए हैं।

हेयर पैलेस लंदन लक्जरी सैलून के कर्मचारियों ने नारेबाजी की। कर्मचारियों ने बताया कि सैलून के मालिक कई महीने से सैलरी नहीं दे रहे हैं। पिछले कई दिनों से सैलरी मांगने पर टाल मटोल कर रहे हैं, जिससे आज हंगामा करना पड़ा।

हेयर पैलेस लंदन लक्जरी सैलून के कर्मचारियों के मुताबिक इस संबंध में अभी प्रदर्शन और नारेबाजी की गई है, जल्द ही सैलून मालिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेंगे। क्योंकि कई महीने से उन लोगों को सैलरी नहीं मिली है।

वहीं, हेयर पैलेस लंदन लक्जरी सैलून में कोर्स करने वाले स्टूडेंट भी परेशान हैं। स्टूडेंट ने कहा कि सैलून में उन्होंने सीखने के लिए एडमीशन लिया था। लेकिन यहां कुछ भी नहीं सिखाया जाता है। उनके हजारों रुपए बर्बाद हो गए। छात्रों ने सैलून मालिकों से अपना पैसा वापस मांगा है।

उधर, हेयर पैलेस लंदन लक्जरी सैलून के मालिक दिनेश अरोड़ा और तानिया ग्रोवर से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल नंबर बंद था। फिलहाल सैलूम के बाहर कर्मचारी और स्टूडैंट नारेबाजी और प्रदर्शन करते रहे।

क्रूरता : दिव्यांग युवक को ले गए बदमाश, पिटबुल से कटवाया


जालंधर में हेयर पैलेस लक्जरी सैलून के मालिकों पर लगा बड़ा आरोप, लड़कियों ने किया जबरदस्त हंगामा... उधर, हेयर पैलेस लंदन लक्जरी सैलून के मालिक दिनेश अरोड़ा और तानिया ग्रोवर से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल नंबर बंद था। फिलहाल सैलूम के बाहर कर्मचारी और स्टूडैंट नारेबाजी और प्रदर्शन करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights