राजनीतिराष्ट्रीय समाचार

देश का एजेंडा बन चुका है विकासवाद

देश का एजेंडा बन चुका है विकासवाद, भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी ने वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने का काम किया। वोकल फॉर लोकल… ये सिर्फ एक नारा नहीं है। ये भारत के आर्थिक जगत का मंत्र है और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की आत्मा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने खादी को आगे बढ़ाने का नारा दिया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इसे दरकिनार कर दिया।

वाराणसी में प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आप सबकी उपस्थिति ने ये साफ कर दिया है कि आपने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। आपको ये भी मालूम है कि मोदी जी ने 10 साल में राजनीति की परिभाषा, राजनीति की संस्कृति और राजनीति की सोच बदल डाली है। आज राजनीति विकासवाद की हो गई है। इसलिए आज भारत का हर व्यक्ति कह रहा है कि 2024 का वोट… 2047 का ‘विकसित भारत का संकल्प’ को पूरा करने का संकल्प है।

नड्डा ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में ‘विकासवाद’ देश का एजेंडा बन चुका है। आज कोई किसी से जाति नहीं पूछता, आज रिपोर्ट कार्ड की राजनीति हो गई है। उन्होंने कहा कि भारत पर 200 वर्षों तक राज करने वाले ब्रिटेन को पछाड़कर आज भारत 11वें नंबर से छलांग लगाकर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि 4 जून को पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और ये दुनिया के लिए बड़ी खबर होगी….अब भारत को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

वहीं, बुनकर कारीगर महासम्मेलन में उन्होंने कहा कि 2014 के बाद जो बुनकरों की जिंदगी में बदलाव आया है, वो मोदी जी के मजबूत नेतृत्व के कारण संभव हो पाया है। 10 साल पहले लोग सोचते थे कि इस देश में कुछ बदलने वाला नहीं है, ऐसी मानसिकता बन गई थी। लोगों में उदासीनता आ गई थी। लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में लोगों की आशाएं और आकांक्षाएं बदल गई हैं… आज उनको लगता है कि नेता देश को बदल सकता है। मोदी जी ने बुनकर समाज को हर तरीके से प्रोत्साहन देने का काम किया है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी ने वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने का काम किया। वोकल फॉर लोकल… ये सिर्फ एक नारा नहीं है। ये भारत के आर्थिक जगत का मंत्र है और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की आत्मा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने खादी को आगे बढ़ाने का नारा दिया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इसे दरकिनार कर दिया। खादी की चिंता भी अगर किसी ने की, तो वो मोदी जी ने की और उसे मुख्यधारा में लाने का काम किया। इसलिए ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ को प्रोत्साहन दिया गया।

भीषण गर्मी के बीच फिर बढ़ने लगी हैं आग की घटनाएं


देश का एजेंडा बन चुका है विकासवाद, भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी ने वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने का काम किया। वोकल फॉर लोकल... ये सिर्फ एक नारा नहीं है। ये भारत के आर्थिक जगत का मंत्र है और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की आत्मा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने खादी को आगे बढ़ाने का नारा दिया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इसे दरकिनार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights