अपराध

खुलासा : किसान की हत्या करके फेंका गया था खेतों में शव

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो 23 मार्च को आई रिपोर्ट में बताया गया कि बहादुर सिंह के शरीर पर 14 जगह चोटों के निशान हैं। जिसके कारण उसकी मौत हुई है। उसका शरीर नीला क्यों पड़ गया था, यह खुलासा कैमिकल जांच रिपोर्ट से हो सकेगा। 

रोहतक (हरियाणा)। रोहतक के भैणी-भैरो के किसान की बहादुर सिंह की मौत किसी जहरीले जंतु के काटने से नहीं, बल्कि पीट-पीट कर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच से पता चला कि उसके शरीर पर 14 जगह चोटों के निशान हैं। पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ था। महम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक भैणी-भैरो निवासी हर्ष ने 20 मार्च को शिकायत दी थी कि उसके पिता बहादुर सिंह 17 मार्च को खेत में सिंचाई करने गए थे। तीन दिन तक घर नहीं पहुंचे। अब उनका शव उसके चाचा सुंदर के खेत में पड़ा मिला, जो पूरी तरह नीला पड़ चुका था। उसे शक है कि किसी जहरीले जंतु ने काट लिया, इसके कारण मौत हुई है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो 23 मार्च को आई रिपोर्ट में बताया गया कि बहादुर सिंह के शरीर पर 14 जगह चोटों के निशान हैं। जिसके कारण उसकी मौत हुई है। उसका शरीर नीला क्यों पड़ गया था, यह खुलासा कैमिकल जांच रिपोर्ट से हो सकेगा। महम थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights