अपराध

बिस्तर पर पड़ी थी पत्नी की लाश, पति बेहोश, दरवाजा तोड़ अंदर घुसी पुलिस

कमरे में गैस का छोटा सिलिंडर जल रहा था। रेहाना का शरीर ठंडा पड़ चुका था। पुलिस दोनों को निजी अस्पताल ले आई। वहां रेहाना को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि जमील को आईसीयू में भर्ती किया गया। शबाना ने बहनोई जमील पर आरोप लगाया कि वह बहन को परेशान करते थे।

बरेली। बरेली के फाइक एन्क्लेव स्थित घर में शनिवार को सेवानिवृत्त सैनिक बेहोश मिले, जबकि बिस्तर पर उनकी पत्नी का शव पड़ा मिला। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में घुसी और पूर्व सैनिक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कमरे में हाथ सेंकने के लिए छोटा सिलिंडर जलता मिला, जिससे दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। कैंट थाने के गांव परगवां निवासी सेवानिवृत्त सैनिक जमील अहमद (65) कुछ साल से फाइक एन्क्लेव में रह रहे हैं। उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है।

उनका दूसरा निकाह 44 वर्षीय रेहाना बी से हुआ था। रेहाना की बहन शबाना शहर में रहती हैं। रुहेलखंड चौकी प्रभारी विपिन चौधरी के मुताबिक शबाना ने शनिवार रात रेहाना को कॉल की। कॉल रिसीव न होने पर बहनोई का नंबर लगाया। उनका भी कॉल रिसीव नहीं हुआ तो वह बहन के घर पहुंची। दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो बेड पर एक तरफ जमील और दूसरी तरफ रेहाना पड़ी थीं।

कमरे में गैस का छोटा सिलिंडर जल रहा था। रेहाना का शरीर ठंडा पड़ चुका था। पुलिस दोनों को निजी अस्पताल ले आई। वहां रेहाना को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि जमील को आईसीयू में भर्ती किया गया। शबाना ने बहनोई जमील पर आरोप लगाया कि वह बहन को परेशान करते थे। एक और निकाह करने की बात करते थे। शबाना को लग रहा था कि घटना के पीछे कोई साजिश है। हालांकि पुलिस इसे इत्तेफाक ही मान रही थी।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि गैस की वजह से ही महिला की मौत होने का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights