अपराध

केस से निकालने की एवज में 40 हजार की रिश्वत लेते SI गिरफ्तार

आरोपी एएसआई ने अनिल को 40 हजार के साथ बेरी थाने में बुलाया। शुक्रवार देर शाम को अनिल 40 हजार लेकर बेरी थाने में पहुंचा और रिश्वत की राशि रामअवतार को दे दी। जैसी ही राशि अनिल ने दी तो उसने विजिलेंस को इशारा कर दिया। विजिलेंस को इशारा पाते ही मौके से रामअवतार को रिश्वत की राशि सहित पकड़ लिया और राशि भी बरामद कर ली।

झज्जर (हरियाणा)। झज्जर के बेरी थाने में दर्ज लड़ाई-झगड़े के एक केस से दो आरोपियों को निकालने की एवज में 40 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने एएसआई राम अवतार को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने उसके खिलाफ भष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया हैं।

विजिलेंस को अनिल नामक युवक ने शिकायत दी थी कि उनके परिवार के 6 लोगों के खिलाफ बेरी थाना में लड़ाई-झगड़े का केस दर्ज हैं। इस केस में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनको जमानत मिल गई थी। अब दो लोगों को केस से बाहर निकालने की एवज में राम अवतार 40 हजार रूपये की रिश्वत कि मांग कर रहा हैं। इस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम का गठन किया।

आरोपी एएसआई ने अनिल को 40 हजार के साथ बेरी थाने में बुलाया। शुक्रवार देर शाम को अनिल 40 हजार लेकर बेरी थाने में पहुंचा और रिश्वत की राशि रामअवतार को दे दी। जैसी ही राशि अनिल ने दी तो उसने विजिलेंस को इशारा कर दिया। विजिलेंस को इशारा पाते ही मौके से रामअवतार को रिश्वत की राशि सहित पकड़ लिया और राशि भी बरामद कर ली। विजिलेंस ने उसके खिलाफ केस दर कर लिया है।

विजिलेंस इंस्पेक्टर प्रोमिला ने बताया की अनिल ने एएसआई रामअवतार के खिलाफ 40 हजार की रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। इस पर रामअवतार को रिश्वत लेते हुए पकड़ा हैं। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।


Advertisement… 


Advertisement… 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights