अपराध

मौलवी ने भड़काया तो शिव मंदिर में महिलाओं ने पढ़ी नमाज

मौलवी ने भड़काया तो शिव मंदिर में महिलाओं ने पढ़ी नमाज, पुलिस को सूचना दी गई थी और ट्वीट भी किया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सारी जानकारी ली और दोनों मुस्लिम महिलाओं को हिरासत में लिया। ग्रामीण महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करने की जिद पर उड़े हुए थे। उन लोगों का शांत कराया गया।

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के ग्राम केसरपुर में शिव मंदिर पर दो मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज पढ़ने को लेकर हिंदू ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। ट्वीट करके पुलिस प्रशाशन से शिकायत की। इसके बाद हिंदू धर्म के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों महिलाओं और गांव के मौलवी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों महिलाओं और गांव के मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जानकारी देते हुए एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बरेली जिले के केसरपुर में स्थित शिव मंदिर प्रांगड़ में 16 सितंबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दो मुस्लिम महिलाएं नमाज पढ़ रही थीं।

महिलाओं को ऐसा करता देखा वहां मौजूद लोगों ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया महिलाओं से सवाल-जवाब किया गया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। मंदिर में ग्रामीणों ने एकत्र होकर महिलाओं को पकड़ लिया और हंगामा करने लगे।

पुलिस को सूचना दी गई थी और ट्वीट भी किया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सारी जानकारी ली और दोनों मुस्लिम महिलाओं को हिरासत में लिया। ग्रामीण महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करने की जिद पर उड़े हुए थे। उन लोगों का शांत कराया गया। मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

एसपी देहात मुकेश चंद मिश्रा का कहना है कि ग्रामीणों ने मौलवी चमन शाह पर साजिश के तहत गांव का माहौल खराब करने का आरोप लगाया गया। दोनों महिलाओं और मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ केस संबंधी धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

मौलवी ने भड़काया तो शिव मंदिर में महिलाओं ने पढ़ी नमाज, पुलिस को सूचना दी गई थी और ट्वीट भी किया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सारी जानकारी ली और दोनों मुस्लिम महिलाओं को हिरासत में लिया। ग्रामीण महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करने की जिद पर उड़े हुए थे। उन लोगों का शांत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights