अपराध

महिला को पति ने निर्वस्त्र कर पूरा गांव में घुमाया

महिला को पति ने निर्वस्त्र कर पूरा गांव में घुमाया, बांसवाड़ा के आईजी एस परिमाला के अनुसार अब तक इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के पीछा करने पर भागने की कोशिश में आरोपी घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

बांसवाड़ा। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में अपनी ही पत्नी को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले से जुड़े सात अन्य आरोपियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि पति मुख्य आरोपी है, जिसका नाम काना मीणा है।

ससुराल वालों का आरोप है कि शादी से पहले महिला का किसी के साथ अफेयर था और वह अपने प्रेमी के साथ भागने की कोशिश में थी। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद पति व अन्य ससुराल वालों ने महिला की पिटाई की। इसके बाद उसके कपड़े फाड़ दिए। पूरी तरह से नग्न स्थिति में महिला को गांव में घुमाया गया।

5 बच्चों के बाप ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

बांसवाड़ा के आईजी एस परिमाला के अनुसार अब तक इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के पीछा करने पर भागने की कोशिश में आरोपी घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज जारी है। एफआईआर में कुल 10 आरोपियों के नाम हैं। वहीं इस मामले में सीएम अशोक गहलोत ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

महिला को पति ने निर्वस्त्र कर पूरा गांव में घुमाया, बांसवाड़ा के आईजी एस परिमाला के अनुसार अब तक इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के पीछा करने पर भागने की कोशिश में आरोपी घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights