अपराधउत्तराखण्ड समाचार

सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर वीडियो डालने वाले आरोपी गिरफ्तार

महाकाल पुलिस ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो बहुप्रसारित हुआ था। जिसमें दो युवक कार में बैठे हुए हैं और चाकू लहरा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद दोनों की तलाश की जा रही थी।

उज्जैन। शहर में रंगदारी, हफ्ता वसूली और लोगों में भय का माहौल उत्पन्न करने वाले आरोपियों की धड़पकड़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने दो आराोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर चाकू दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने बेगमपुरा पुल के पास मुखबिर की सूचना पर सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए वीडियों पोस्ट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध चाकू भी जप्त किए हैं। आरोपी फरदीन उर्फ चिन कादर 19 वर्ष निवासी बेगमबाग कॉलोनी और सखी उम्र 20 वर्ष निवासी बेगम बाग कॉलोनी मकबरा के रहने वाले है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना महाकाल में आर्म्स एक्ट का दर्ज कर विवेचना में लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ इसी थाने में पहले से एक-एक केस दर्ज है।

महाकाल पुलिस ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो बहुप्रसारित हुआ था। जिसमें दो युवक कार में बैठे हुए हैं और चाकू लहरा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद दोनों की तलाश की जा रही थी। अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने लोगों में भय का माहौल बनाने के लिए यह वीडिया बनाया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights