अपराधराष्ट्रीय समाचार

‘गुप्तांग काटने’ का मामला : पति ने पत्नी पर दर्ज कराया मुकदमा

यहां डॉक्टरों से अपने गुप्तांग में चोट होने की बात कही। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. एके सिंह ने उसे लहुलुहान हालत में उसका प्राथमिक उपचार किया। रामू ने डाक्टरों को भ्रमित करते हुए चोट लगने का गलत कारण बताया। वहीं साथ में मौजूद मां ने चिकित्सक को पत्नी द्वारा गुप्तांग में दांत से काटने की बात कही। 

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जाने जाने से नाराज़ पत्नी द्वारा पति के प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंचाने के मामले में पति ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। टिकरौली गांव निवासी राजू उर्फ रामू निषाद (35) शुक्रवार रात करीब 2.15 बजे घायल अवस्था में अपनी मां के साथ जिला अस्पताल पहुंचा था। यहां डाक्टरों से अपने प्राइवेट पार्ट में चोट होने की बात कही। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. एके सिंह ने प्राथमिक उपचार कर कानपुर रेफर कर दिया था।

वहीं, रविवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर पत्नी ने हंगामा किया था। शहर कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर आशा के खिलाफ स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अपने पति की हरकतों से परेशान महिला अपने ससुराल टिकरौली की बजाय अपने मायके चली गई, ताकि इस झंझट से बाहर आ सके। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि दोबार विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो इसलिए पत्नी मायके चली गई है। अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

इसे भी पढ़ें – पत्नी ने दांतों से काटा पति का गुप्तांग…

अपनी करतूतों को ले कर शर्मसार करने वाला महिला का पति रविवार को घर पहुंच गया है। घटना क्रम के बाद से अपने किए हुए कृत्य को लेकर शर्मिंदा है। इसलिए घर से बाहर नहीं जा रहा है। घर में उपचार ले रहा है। उसकी मां देखभाल में जुटी हुई है। युवक द्वारा किए गए कृत्य के बाद रविवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा करने से मामला सुर्खियों में आ गया। इससे गांव के हर व्यक्ति की जुबां पर चर्चा हो रही है। दूर दराज बैठे लोग खबर पढ़कर गांव में फोन कर जानकारी कर रहे हैं।

बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जाने जाने से नाराज पत्नी ने मुंह से पति का गुप्तांग काट लहुलुहान कर दिया था। उसे गंभीर हालत में परिजनों ने शुक्रवार को रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे शनिवार को कानपुर रेफर किया गया था। वहीं, पति की करतूत से नाराज पत्नी ने रविवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा किया, जिसे पुलिस ने शांत कराकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। टिकरौली गांव निवासी रामू निषाद ( 35) शुक्रवार रात करीब 2.15 बजे घायल अवस्था में अपनी मां के साथ जिला अस्पताल पहुंचा।

इसे भी पढ़ें – तीन लड़कों ने 14 साल के किशोर से चटवाए जूते

यहां डॉक्टरों से अपने गुप्तांग में चोट होने की बात कही। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. एके सिंह ने उसे लहुलुहान हालत में उसका प्राथमिक उपचार किया। रामू ने डाक्टरों को भ्रमित करते हुए चोट लगने का गलत कारण बताया। वहीं साथ में मौजूद मां ने चिकित्सक को पत्नी द्वारा गुप्तांग में दांत से काटने की बात कही। चिकित्सक एके सिंह के अनुसार जो पुरूष अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते हैं। सेक्सुअल परिवर्जन के मरीज होते हैं। यह एक गंभीर बीमारी है। ऐसे लोगों सेक्स रोग विशेषज्ञ से इलाज की नितांत आवश्यकता है। ऐसे लोग समाजिक दृष्टिकोण से अच्छे नहीं माने जाते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights