अपराध

जेल में बंद पति को चरस देने आई पत्नी; तलाशी के दौरान पकड़ी गई

जेल वार्डन ने इसकी सूचना उप जेल अधीक्षक दीपक हुड्डा को दी। वो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और महिला सुतबंदी से पूछताछ की। उसने बताया कि वो पति के कहने पर चरस देने आई थी तोल करने पर चरस का भार छह ग्राम मिला। चरस को बरामद कर लिया। जेल पुलिस की ओर से सेक्टर 29 थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी गई।

पानीपत (हरियाणा)। पानीपत के सिवाह जेल में बंद पति से मिलने गई पत्नी को जेल वार्डन ने चरस के साथ पकड़ा है। महिला पति को जेल में सामान देने के लिए आई थी। उसने बैग की तनी में चरस को छुपाया था। जेल वार्डन ने इसकी सूचना जेल अधीक्षक को दी। उप जेल अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे।

Read also this : ऋषिकेश से देवप्रयाग तक पौड़ी को जोड़ने के लिए बनेंगे तीन और पुल

उन्होंने महिला से पूछताछ की। इस मामले की शिकायत सेक्टर 29 पुलिस थाना को दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच की जा रही है। सोनीपत के असदपुर गांव का सन्नी मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 27 दिसंबर, 2023 से सिवाह जेल में बंद है।

Read also this : हरकी पैड़ी पर बच्चे की मौत : डुबकी लगवाते रहे परिजन, पोस्टमार्टम में सामने आया सच

उसको चांदनी बाग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब से वो जेल में बंद है। उसकी पत्नी सुतबंती बुधवार को पति सन्नी से मुलाकात के लिए जेल में आई थी। वो पति सन्नी को कपड़ों से भरा बैग दे रही थी। यहां जेल वार्डनों ने बैग की तलाशी ली तो यहां बैग की तनी पर अतिरिक्त सिलाई लगी दिखाई दी। इस सिलाई को उधेड़ा गया तो तनी में चरस मिली।

Read also this : बाथरूम में नहाने के लिए घुसी विवाहिता नहीं निकली बाहर, गेट तोड़ा तो…

जेल वार्डन ने इसकी सूचना उप जेल अधीक्षक दीपक हुड्डा को दी। वो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और महिला सुतबंदी से पूछताछ की। उसने बताया कि वो पति के कहने पर चरस देने आई थी तोल करने पर चरस का भार छह ग्राम मिला। चरस को बरामद कर लिया। जेल पुलिस की ओर से सेक्टर 29 थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी गई।

Read also this : भगवान राम और सीता का मजाक उड़ाने वाले Munawar Faruqui जीतेंगे Bigg Boss 17

सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि दंपती पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला से पूछताछ की जाएगी कि वो चरस कहां से लेकर आई थी। महिला को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गोरी नागौरी ने कड़कड़ाती ठंड में मचाई धूम

यहां चाव से खाया जाता है ये बरसाती कीड़ा; मच जाती है होड़, देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights