उत्तराखण्ड समाचार

डीएम व एसएसपी ने सुद्धोवाला में मारा छापा

डीएम व एसएसपी ने सुद्धोवाला में मारा छापा… सूत्रों की मानें तो बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी उर्फ बाबा साहनी की आत्महत्या के मामले में उत्तराखंड से लेकर दक्षिण अफ्रीका तक सुर्खियों में रहने वाले अजय कुमार गुप्ता व उनके बहनोई अनिल गुप्ता (गुप्ता बंधु) भी इसी जेल में बंद हैं।

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका व एसएसपी अजय सिंह ने देर रात सुद्धोवाला जेल में अचानक छापा मारा। इस दौरान जेल में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जांच की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। बताया जा रहा है कि यह छापा उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मारा गया, लेकिन अचानक छापा मारने का कारण पता नहीं लग पाया है।

सूत्रों की मानें तो बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी उर्फ बाबा साहनी की आत्महत्या के मामले में उत्तराखंड से लेकर दक्षिण अफ्रीका तक सुर्खियों में रहने वाले अजय कुमार गुप्ता व उनके बहनोई अनिल गुप्ता (गुप्ता बंधु) भी इसी जेल में बंद हैं। आरोपितों को जेल में वीआईपी सुविधाएं मिलने की बात भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की जा रहीं हैं। कयास लगाए जा रहें हैं। इसी बात की जांच के लिए यह छापा मारा गया है।

दूसरी ओर रविवार को कुछ लोग गुप्ता बंधुओं से भी मिले हैं। गुप्ता बंधुओं से मिलने वालों की भी जांच की जा रही है। हालांकि अब तक हुई जांच में कोई अनियमितता अधिकारियों के सामने नहीं आई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जो भी रिपोर्ट होगी। वह संयुक्त रूप से उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। अभी कार्रवाई पूर्ण नहीं हुई, इसलिए कुछ ज्यादा कहना जल्दबाजी होगी।

नर्स सामूहिक दुष्कर्म व हत्या प्रकरण : छत पर ईंटों में छिपाया था मोबाइल


डीएम व एसएसपी ने सुद्धोवाला में मारा छापा... सूत्रों की मानें तो बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी उर्फ बाबा साहनी की आत्महत्या के मामले में उत्तराखंड से लेकर दक्षिण अफ्रीका तक सुर्खियों में रहने वाले अजय कुमार गुप्ता व उनके बहनोई अनिल गुप्ता (गुप्ता बंधु) भी इसी जेल में बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights