उत्तराखण्ड समाचार

उप जिला अधिकारी मंजीत सिंह ने किया ‘फायरलैस हिमालय’ मुहिम का शुभारम्भ

वनाग्नि विहीन हिमालय जनजागरूकता अभियान के शुभ अवसर पर उप जिला अधिकरी श्री मंजीत सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए उक्त अभियान को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी दुर्गा राम आर्या ने सिविल सोसाइटी के तहत वरदान सेवा संस्था द्वारा उक्त अभियान में किये जा रहे कार्य की सराहना की।

पिथौरागढ़। आज दिनांक 27/02/2024 को धारचूला विकास खंड में ‘फायरलैस हिमालय’ मुहिम का शुभारम्भ उप जिला अधिकारी मंजीत सिंह द्वारा किया गया। धारचूला विकास खंड की सिविल सोसाइटी वरदान सेवा संस्था द्वारा अभिलाषा समिति के नैतृत्व में स्वयं सेवी संस्था के रूप में उक्त जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

वनाग्नि विहीन हिमालय जनजागरूकता अभियान के शुभ अवसर पर उप जिला अधिकरी श्री मंजीत सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए उक्त अभियान को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी दुर्गा राम आर्या ने सिविल सोसाइटी के तहत वरदान सेवा संस्था द्वारा उक्त अभियान में किये जा रहे कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी ने वन विभाग सिविल सोसाइटी और जिला प्रशासन द्वारा जिले भर में चलाये जा रहे इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सुमन वर्मा, डॉ0 अमीर आलम, डॉ0 नवा सिंह, नरेन्द्र राम वन दरोगा, गंगा बल्लभ जोशी वन रक्षक, कमल बिष्ट वन रक्षक, सी.डी.पी.ओ. लक्ष्मी ग्वाल, हेमलता जंग, शिक्षा विभाग से जगदीश प्रसाद आदि ने विचार रखे गये। संचालन वरदान सेवा संस्था के उमेद प्रसाद ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights