युवक ने होने वाली भाभी के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी
![](https://devbhoomisamachaar.com/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-1SDE-780x470.jpg)
एक युवती ने बताया कि उसके माता-पिता ने उसकी शादी क्षेत्र के एक गांव में तय की है। रोक की रस्म होने के बाद होने वाले ससुरालियों का उसके घर आना जाना हो गया। इसके चलते 10 जनवरी को उसका होने वाला देवर नशीली मिठाई लेकर उसके घर आया।
पीलीभीत। पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में शादी तय होने पर युवती के होने वाले देवर ने उसके माता-पिता को नशीली मिठाई खिला दी। दंपती के अचेत होने पर आरोपी ने अपनी होने वाली भाभी से रात में कई बार दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती को कई बार फोन कर दोबारा दुष्कर्म की धमकी दी गई। युवती ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। वहीं पुलिस का कहना है कि रिश्ता टूटने के बाद आरोप लगाया जा रहा है।
एक युवती ने बताया कि उसके माता-पिता ने उसकी शादी क्षेत्र के एक गांव में तय की है। रोक की रस्म होने के बाद होने वाले ससुरालियों का उसके घर आना जाना हो गया। इसके चलते 10 जनवरी को उसका होने वाला देवर नशीली मिठाई लेकर उसके घर आया। आरोप है कि उसने नशीली मिठाई उसके माता-पिता को खिला दी। जिससे वह बेहोश हो गए।
इसके बाद उसने रात में कई बार युवती से दुष्कर्म किया। लोकलाज के चलते युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। आरोपी युवती को लगातार फोन कर दोबारा दुष्कर्म करने की धमकी देने लगा। रविवार को युवती ने परिजन के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि रिश्ता टूटने के बाद लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
Advertisement…
Advertisement…