पर्यटन

विना वीजा के भारतीय इन जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर

जो लोग श्रीलंका और थाइलैंड को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, उन पर्यटकों के लिए भी एक अच्छी खबर है। क्योंकि श्रीलंका और थाइलैंड दोनों ही देशों ने भारत के पर्यटकों के लिए वीजा फ्री की सुविधा मुहैया करवा दी है। ऐसे में आप बिना वीजा पर खर्च किए फैमिली के साथ इन दोनों देशों की यात्रा कर सकते हैं। 

विदेश जाने का सपना तो हर किसी का होता है, लेकिन अधिक बजट के चलते प्लान कैंसिल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी विदेश जाने के साथ ही कम बजट में ज्यादा दिनों की यात्रा करना चाहते हैं, तो अब आपका यह सपना जरूर पूरा होगा। बता दें कि न सिर्फ आप बल्कि फैमिली के साथ भी आप विदेश घूमने का सपना पूरा कर सकते हैं।

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर जाने के लिए आपको वीजा पर 1 रुपए भी नहीं खर्च करना होगा। साथ ही आप बिना टेंशन के यहां पर फैमिली के साथ ट्रिप का आनंद उठा सकते हैं। इन जगहों पर रहना-खाना और घूमने-फिरना सब आपके बजट में फिट हो जाएगा। तो आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में…

भूटान – अगर आपके पास इंडियन पासपोर्ट है, तो आपको भूटान जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि भूटान भारतीय यात्रियों के लिए वीजा फ्री सुविधा दे रहा है। भूटान को पूरी दुनिया में सबसे खुशहाल देश के तौर पर जाना जाता है। फैमिली के साथ घूमने के लिए यह जगह बेहद अच्छी है। वहीं भूटान भारत का सबसे करीबी पड़ोसी देश है। आप यहां पर पुराने मठों के अलावा आश्चर्यजनक किले भी देख सकते हैं, जिसके लिए यह जाना जाता है।

ऐसे में अगर आप भी भूटान जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पुनाखा द्ज़ोंग मठ, कुर्जे लखांग मठ और तख्तसांग मठ एक्सप्लोर करना न भूलें। अब फैमिली के साथ सस्ते टूर प्लान में आप भूटान घूमने जा सकते हैं। अगर आप परिवार के 5 सदस्यों के साथ भूटान जाते हैं, तो आपको इसके लिए 80 हजार से 1 लाख रुपए तक खर्च करना होगा।

मॉरीशस – वैसे तो मॉरीशस घूमना हर किसी का सपना होता है। बहुत से लोगों को लगता है कि मॉरीशस एक महंगी जगह है। यहां पर ट्रिप प्लान करने से पहले बजट की चिंता सताने लगती है। तो बता दें कि अब टेंशन करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मॉरीशस जाने के लिए आपको वीजा पर खर्च नहीं करना होगा। मॉरीशस न सिर्फ दुनिया बल्कि विदेशी द्वीपों देशों में एक है। यहां के समुद्री नजारे आपको जीवन भर याद रहेंगे। ऐसे में सिर्फ 80 से 1 लाख रुपए खर्चकर आप अपनी फैमिली के साथ मॉरीशस घूमने के लिए जा सकते हैं।

श्रीलंका और थाईलैंड – जो लोग श्रीलंका और थाइलैंड को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, उन पर्यटकों के लिए भी एक अच्छी खबर है। क्योंकि श्रीलंका और थाइलैंड दोनों ही देशों ने भारत के पर्यटकों के लिए वीजा फ्री की सुविधा मुहैया करवा दी है। ऐसे में आप बिना वीजा पर खर्च किए फैमिली के साथ इन दोनों देशों की यात्रा कर सकते हैं। अगर आप 5 मेंबर के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं। तो आपको 1 से 2 लाख रुपए खर्च करने होंगे।


Advertisement…


Advertisement…


Advertisement…


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights