उत्तराखण्ड समाचारदेवभूमि जॉब अलर्ट

रूद्रप्रयाग में सुरक्षा जवानों की भर्ती शुरू

रूद्रप्रयाग में सुरक्षा जवानों की भर्ती शुरू, इसी तरह विकास खंड ऊखीमठ में 20 व 21 सितंबर तथा विकासखंड अगस्त्यमुनि में 22 व 23 सितंबर, 2023 को भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण होनी आवश्यक है।

रुद्रप्रयाग। एसएससीआई (सिक्युरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड) द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए विकास खंड स्तर पर भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने शिविर आयोजन करने हेतु समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है।

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि एसएससीआई लि. द्वारा सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती हेतु खंड विकास स्तर पर 18 सितंबर से भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकास खंड जखोली में 18 व 19 सितंबर को शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उत्तराखंड में छिपे रत्न : रीति-रिवाजों और संस्कृति को उजागर करें

इसी तरह विकास खंड ऊखीमठ में 20 व 21 सितंबर तथा विकासखंड अगस्त्यमुनि में 22 व 23 सितंबर, 2023 को भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण होनी आवश्यक है। इसके अलावा आवेदक की आयु 21 से 36 के मध्य, ऊंचाई 168 सेमी तथा वनज 56 से 90 किग्रा के मध्य होना चाहिए।

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के मनमोहक पर्यटन क्षेत्र

सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, उम्र 21 से 36 वर्ष, ऊंचाई 170 सेमी तथा वजन 56 किग्रा से 90 किग्रा के मध्य होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए 9690336779 व 7905086105 पर संपर्क किया जा सकता है। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को उनसे संबंधित निर्धारित तिथियों में नियमानुसार भर्ती शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

रूद्रप्रयाग में सुरक्षा जवानों की भर्ती शुरू, इसी तरह विकास खंड ऊखीमठ में 20 व 21 सितंबर तथा विकासखंड अगस्त्यमुनि में 22 व 23 सितंबर, 2023 को भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण होनी आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights