उत्तराखण्ड समाचार

मानसून में भी कमाऊ बने रहेंगे जीएमवीएन गेस्ट हाउस

मानसून में भी कमाऊ बने रहेंगे जीएमवीएन गेस्ट हाउस, तीन से पांच दिन की एक साथ बुकिंग देने वाले आपरेटर को कुछ रियायतें दी जाएंगी। यह किस रूप में होगी, इसका निर्धारण किया जा रहा है। साथ ही मानसून में निगम के गेस्ट हाउसों में ठहरने की दरों में कुछ रियायत देने पर भी विचार चल रहा है। 

देहरादून। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के गेस्ट हाउस की बुकिंग को लेकर यात्रियों ने जो उत्साह दिखाया, वह मानसून सीजन में भी बना रहे, इसके लिए कसरत शुरू कर दी गई है।

इसे देखते हुए अब उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के निजी टूर आपरेटर को आकर्षित करने को रणनीति बनाई जा रही है। निगम के गेस्ट हाउस में ठहरने को तीन से पांच दिन का पैकेज टूर देने वाले आपरेटर को कुछ रियायत देने पर विचार चल रहा है।

जीएमवीएन के चारधाम यात्रा मार्गों पर 67 गेस्ट हाउस हैं, जबकि 18 अन्य क्षेत्रों में हैं। चारधाम मार्ग के गेस्ट हाउस को लेकर यात्रियों ने इस बार जबदस्त उत्साह दिखाया। 16 फरवरी से अभी तक निगम के गेस्ट हाउस के लिए 20.60 करोड़ रुपये की बुकिंग हो चुकी है। इससे निगम उत्साहित है, लेकिन मानसून की चिंता भी सताने लगी है।

कारण यह कि मानसून में यात्रियों और पर्यटकों की आमद कम हो जाती है। अब प्रयास किया जा रहा है कि मानसून में भी गढ़वाल मंडल में निगम के गेस्ट हाउस कमाऊ बने रहें। इसे देखते हुए मानसून में निजी टूर आपरेटर को आकर्षित करने को रणनीति बनाने पर गंभीरता से मंथन चल रहा है।

निगम के प्रबंध निदेशक विनोद गोस्वामी के अनुसार मानसून सीजन के लिए उन गेस्ट हाउस का चयन कर लिया गया है, जो निजी टूर आपरेटर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के टूर आपरेटर से विमर्श शुरू कर दिया गया है।

तीन से पांच दिन की एक साथ बुकिंग देने वाले आपरेटर को कुछ रियायतें दी जाएंगी। यह किस रूप में होगी, इसका निर्धारण किया जा रहा है। साथ ही मानसून में निगम के गेस्ट हाउसों में ठहरने की दरों में कुछ रियायत देने पर भी विचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा और फिर उच्च स्तर से अनुमोदन मिलने के बाद इसे धरातल पर मूर्त रूप दिया जाएगा।

दूसरी शादी में रोड़ा बन रही थीं मासूम


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

मानसून में भी कमाऊ बने रहेंगे जीएमवीएन गेस्ट हाउस, तीन से पांच दिन की एक साथ बुकिंग देने वाले आपरेटर को कुछ रियायतें दी जाएंगी। यह किस रूप में होगी, इसका निर्धारण किया जा रहा है। साथ ही मानसून में निगम के गेस्ट हाउसों में ठहरने की दरों में कुछ रियायत देने पर भी विचार चल रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights