उत्तराखण्ड समाचार

अनूठी पहल : हो रहा उजाला, खो रहा अंधेरा, देखें वीडियो

राइंका देवलथल के छात्रों ने शुरू कर दिया हर घर झोला पुस्तक अभियान

अनूठी पहल : हो रहा उजाला, खो रहा अंधेरा, देखें वीडियो, अभियान का नेतृत्व पुस्तकालय के संचालक कक्षा 11वीं के छात्र करन तिवारी ने अपने हाथ में ले ली। करन के साथी छात्र भी उनके साथ हो लिए। करन ने बताया कि हर घर झोला अभियान के तहत आज उसैल क्षेत्र…

पिथौरागढ। जिला मुख्यालय से करीब पचास किलोमीटर दूर देवलथल क्षेत्र में हर घर झोला पुस्तक अभियान तेज हो गया है। खास बात यह है कि इस अभियान का संचालन कक्षा 11वीं के छात्र ने शुरू कर दिया जिसमें स्थानीय सामाजिक संगठन और शिक्षक भी शामिल हो गए हैं। पुस्तकालय को समृद्ध करने के साथ ही बच्चों में लिखने, पढ़ने की संस्कृति का विकास करने की मुहिम भी तेज हो गई है।

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में चल पड़े इस अभियान के नतीजे भी सामने आने लगे हैं। दरअसल देवलथल तहसील के मेजर उत्तम सिंह क्षेत्रीय सार्वजनिक पुस्तकालय का संचालन कोरोनाकाल में कुछ बाधित हो गया था। पुस्तकालय नियमित रूप से नहीं चल पा रहा था। राइंका देवलथल में तैनात शिक्षक महेश पुनेठा की पहल पर इस कालेज में 11 वीं में पढ़ने वाले छात्र करन तिवारी ने इस पुस्तकालय को पुनर्जीवित करने का बीडा उठाया तो बाराबीसी ग्रामीण उत्थान समिति के सुरेंद्र बसेडा और उनके साथियों ने पुस्तकालय को समृद्ध करने का फैसला कर लिया।

अभियान का नेतृत्व पुस्तकालय के संचालक कक्षा 11वीं के छात्र करन तिवारी ने अपने हाथ में ले ली। करन के साथी छात्र भी उनके साथ हो लिए। करन ने बताया कि हर घर झोला अभियान के तहत आज उसैल क्षेत्र के लोगों ने सार्वजनिक पुस्तकालय की टीम को 163 किताबें दान की। यह अभियान अब अन्य गांवों में भी संचालित होना है। प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में बच्चे और सामाजिक लोग इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।

करन के अनुसार देवलथल तहसील के मेजर उत्तम सिंह क्षेत्रीय सार्वजनिक पुस्तकालय की टीम हर घर झोला अभियान के तहत देवलथल तहसील के सभी गांव का दौरा कर पुस्तकें प्राप्त करेंगे। बता दें कि देवलथल तहसील के मेजर उत्तम सिंह क्षेत्रीय पुस्तकालय भवन में बच्चों द्वारा दीवार पत्रिका कार्यशाला का शुभारंभ बीते दिन हुआ था, जिसमें दूसरे दिन दीवार पत्रिका कार्यशाला में 10 बच्चों की बढ़ोत्तरी हुई है।



करन तिवारी के साथ लक्ष्मी विश्वकर्मा और आस्था बिष्ट,योगेश चंद्र बड़ ने बच्चों को दीवार पत्रिका के माध्यम से मात्राओं का ज्ञान, अपने गांव के बारे में लेख लिखना सिखाया। साथ ही सभी बच्चों को सजीव निर्जीव क्या होते हैं वह सारी चीजें बताई जा रही हैं। लेखन और पठन संबंधी अन्य गतिविधियां भी कराई जा रही हैं। अंतिम दिन दीवार पत्रिका प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।





इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रधानाचार्य सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह नेगी, नरेश चंद्र पांडे,सुरेंद्र बसेड़ा, लक्ष्मी विश्वकर्मा आस्था बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों में इस अभिनव प्रयोग की खासी चर्चा हो रही है।

जिस पर थी पूरी जिम्मेदारी, उसी ने कर दी सेंधमारी


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

अनूठी पहल : हो रहा उजाला, खो रहा अंधेरा, देखें वीडियो, अभियान का नेतृत्व पुस्तकालय के संचालक कक्षा 11वीं के छात्र करन तिवारी ने अपने हाथ में ले ली। करन के साथी छात्र भी उनके साथ हो लिए। करन ने बताया कि हर घर झोला अभियान के तहत आज उसैल क्षेत्र...

उत्तराखण्ड : पटवारी-लेखपाल भर्ती का विज्ञापन जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights