चार लोगों को रौंधते हुये चाय की दुकान में घुसी बोलेरो, देखें वीडियो
![](https://devbhoomisamachaar.com/wp-content/uploads/2022/12/nes45d54s45ds45d-780x470.jpg)
चार लोगों को रौंधते हुये चाय की दुकान में घुसी बोलेरो, सब कुछ इतनी जल्दी होता है कि किसी को बचने का मौका तक नहीं मिलता। इस वीडियो को देखकर आप सोचेंगे कि आखिर इंसान कहां सुरक्षित है। सड़क पर भी कार रौंद रहीं हैं और दुकान के अंदर घुसकर भी तेज रफ्तार वाहन….
सूरत (गुजरात)। गुजरात के सूरत से चाय की दुकान में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो का वीडियो सामने आया है। इसे देखकर आप कांप जाएंगे। हादसे के दौरान कई लोग दुकान पर में मौजूद थे। पिकअप वाहन बोलेरो की चपेट में आने से चार लोग जख्मी हुए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना 17 दिसंबर शाम करीब सवा सात बजे की है।
सीसीटीवी में कैद फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार बोलेरो संतुलन बिगड़ने के बाद ‘बापा नो बगीचो’ चाय की दुकान में घुस जाती है। जिस समय गाड़ी दुकान में अंदर घुस रही होती है, उस वक्त एक लड़का चाय बना रहा होता है। कुछ लोग दुकान में बिछी खाट पर लेटे हुए और कुछ लोग कुर्सी पर बैठे हुए होते हैं। गाड़ी सबसे पहले उस स्टॉल को टक्कर मारती है, जिस पर चाय बन रही होती है। फिर कुर्सी और खाट पर लेटे हुए लोगों को रौंदती हुई दीवार से टकराकर रुक जाती है।
चार लोगों को रौंधते हुये चाय की दुकान में घुसी बोलेरो, देखें वीडियो pic.twitter.com/6Bfw1pvl6B
— देवभूमि समाचार (@devsamachar) December 19, 2022
सब कुछ इतनी जल्दी होता है कि किसी को बचने का मौका तक नहीं मिलता। इस वीडियो को देखकर आप सोचेंगे कि आखिर इंसान कहां सुरक्षित है। सड़क पर भी कार रौंद रहीं हैं और दुकान के अंदर घुसकर भी तेज रफ्तार वाहन लोगों को कुचल रहे हैं। घटना के बाद दुकान के बाहर मौजूद लोग मदद करने के लिए तेजी से दौड़ते हुए अंदर आते हैं। इतने में गाड़ी चालक भी बाहर निकल आता है।
टक्कर के दौरान कुर्सी पर बैठा ग्राहक गाड़ी के नीचे फंस जाता है। उसे गाड़ी से बाहर निकाला जाता है। उसे हादसे में कई जगह चोट आई हैं। घटना में चार लोगों गंभीर चोट आई हैं। सभी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के वक्त चाय बना रहे युवक विक्रम हीरा का कहना है कि बोलेरो के कारण बहुत नुकसान हुआ है। मगर, गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।