अपराधउत्तराखण्ड समाचार

रिजॉर्ट से गायब नहीं हुई थी प्रियंका, पुलकित पर आरोप

देहरादून। वनंत्रा रिजॉर्ट की पूर्व कर्मचारी प्रियंका को गुमशुदा बताने वाले न्यूज पोर्टल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली प्रियंका वर्तमान में प्रेमनगर क्षेत्र में रह रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की खबरें चलाकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि अंकिता हत्याकांड के बाद वनंत्रा रिजॉर्ट सवालों के घेरे में आ गया था। इस बीच पता चला था कि जो हरकतें अंकिता के साथ हुईं, वही वहां की पूर्व कर्मचारी प्रियंका के साथ की गई हैं। सोशल मीडिया पर आई इन खबरों के बाद पुलिस ने प्रियंका से संपर्क किया तो उन्होंने इन बातों से इन्कार किया।

प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 30 जून को रिजॉर्ट में काम शुरू किया था। लेकिन, रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने डेढ़ महीने बाद भी उन्हें वेतन नहीं दिया था। लिहाजा उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। बावजूद इसके कुछ न्यूज पोर्टल उनके बारे में खबर चला रहे हैं कि वह गायब है।

एसओ प्रेमनगर दीपक रावत ने बताया कि प्रियंका वर्तमान में थाना क्षेत्र के मांडूवाला में रहती हैं। उन्होंने न्यूज पोर्टल जागो उत्तराखंड के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप है कि उनकी छवि धूमिल करने के लिए अन्य खबरें भी चलाई जा रही हैं। इनके प्रिंट पीड़िता ने पुलिस को दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights