राष्ट्रीय समाचार

दाम्पत्य विशेषांक का विमोचन हुआ सम्पन्न

दाम्पत्य विशेषांक का विमोचन कवि बन्धु भेरू चौहान के कर कमलों से हुआ सम्पन्न

(देवभूमि समाचार)

भवानीमंडी। अखिल भारतीय साहित्य परिषद भवानीमंडी द्वारा प्रकाशित साहित्य दर्शन ई पत्रिका के वर्ष 02,अंक 32 दाम्पत्य विशेषांक का ऑनलाइन विमोचन शुक्रवार रात 9 बजे मुख्य अतिथि कवि बन्धु भेरू चौहान के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।

साहित्य दर्शन ई पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने बताया कि ऑनलाइन समारोह में मुख्य अतिथि कवि बन्धु भेरू चौहान, विशिष्ट अतिथि हास्य कवि भेरूलाल नागर नखराला कवयित्री राजेश चौरसिया रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर रस के कवि राजेन्द्र आचार्य राजन ने की विशेष सानिध्य राकेश थावरिया गीतकार व युवा कवि अरुण कुमार गर्ग जी का रहा।

दाम्पत्य विशेषांक में राजस्थान मध्यप्रदेश गुजरात छतीसगढ़ उत्तरप्रदेश के 24 रचनाकारों की काव्य रचनाओं को मल्टीकलर पेज पर सचित्र प्रकाशित किया गया है। आज परिवार बिखर रहे हैं।

परिवारों में आपसी कलह,बढ़ती सम्बन्ध विच्छेद की घटनाओं को देखते हुए दाम्पत्य विषय पर रचनाकारों ने सुव्यवस्थित परिवार सुसंस्कारित परिवार,पति पत्नी के रिश्तों में अपनत्व व मधुरता कैसे हो जैसे विषयों पर आधारित काव्य रचनाएँ लिखी है।

दाम्पत्य विषय पर आधारित श्रेष्ठ रचनाओं का सुन्दर संकलन है दाम्पत्य विशेषांक। ओनलाइन विमोचन समारोह में परिषद के पदाधिकारी व रचनाकार मौजूद रहे।

News_From : डॉ. राजेश कुमार शर्मा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights