दीपों के संग रंगोली का महत्व
![](https://devbhoomisamachaar.com/wp-content/uploads/2023/10/deepak-780x470.jpg)
आज के समय में बाजार में प्लास्टिक व कागज पर बनी बनाई रंगोली के प्रिंट भी मिलते हैं जिन्हें दीपावली के अवसर पर खरीद कर लोग चिपका देते हैं , लेकिन जो आनंद अपने हाथों से बनाने में आता हैं , वैसा आनंद बाजार की रंगोली में नहीं होता हैं #सुनील कुमार माथुर, जोधपुर (राजस्थान)
दीपावली का त्योहार दीपों का त्योहार है। दीपावली अपार खुशियां लेकर आती हैं। जहां मिट्टी के दियों के बिना दीपावली सुनी सुनी लगती हैं , वही दूसरी ओर रंगोली के बिना भी दीपावली सुनी सुनी लगती है । रंगोली का अपना एक अलग ही आनंद है। रंगों की रंग-बिरंगी रोशनी के साथ रंगोली का भी अपना महत्व हैं।
दीपावली पर महिलाओं द्वारा रंग बिरंगी चाक से या रंगों से घर के मुख्य चौक व आंगन में तो कहीं कहीं खुले में रंगोली बनाई जाती हैं जो न केवल एक शगुन हैं अपितु भारतीय संस्कृति की एक अलग ही पहचान है जो नारी के हाथों की कला के साथ ही साथ सुख समृद्धि का भी प्रतीक हैं।
आज के समय में बाजार में प्लास्टिक व कागज पर बनी बनाई रंगोली के प्रिंट भी मिलते हैं जिन्हें दीपावली के अवसर पर खरीद कर लोग चिपका देते हैं , लेकिन जो आनंद अपने हाथों से बनाने में आता हैं , वैसा आनंद बाजार की रंगोली में नहीं होता हैं चूंकि अपने हाथों से बनाने वाली रंगोली में हमारी संस्कृति की झलक देखने को मिलती हैं , वहीं नारी की कला की सुन्दर अभिव्यक्ति भी होती हैं।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।
Right 👍
Nice article
True