अपराध

जेल में बंद पूर्व भाजपा नेता पर धर्म परिवर्तन कराने का केस दर्ज

जेल में बंद पूर्व भाजपा नेता पर धर्म परिवर्तन कराने का केस दर्ज, आरोप है कि इसके बाद अकरम ने उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। मासूम रजा राही, अकरम और उसके अन्य साथियों ने जबरन धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद नाम बदलकर निकाह करा दिया।

महराजगंज/झांसी। हत्या, दुष्कर्म, छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज होने पर जेल में बंद पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा पर रविवार को एक केस और दर्ज किया गया है। झांसी की युवती ने जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसका निकाह कराने का आरोप लगाया है।

तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व भाजपा नेता पर केस दर्ज कर दिया है। झांसी के सीपरी बाजार के मसीहागंज की रहने वाली प्रीति ने पुलिस को बताया है कि वह झांसी में ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। तीन वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात महराजगंज के रहने वाले अकरम मंजूरी उर्फ फौजी से हुई।

कुछ दिनों तक बातचीत के बाद अकरम उसे धोखे में रखते हुए पांच फरवरी 2020 को आनंदनगर रेलवे स्टेशन लेकर आया। इसके बाद उसे महराजगंज के मासूम रजा राही के घर ले गया।

दहेज के लिए विवाहिता को बंधक बनाकर पीटा

आरोप है कि इसके बाद अकरम ने उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। मासूम रजा राही, अकरम और उसके अन्य साथियों ने जबरन धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद नाम बदलकर निकाह करा दिया।

साथ ही कोर्ट से लाए दो सादे कागज पर मेरे हस्ताक्षर करवा लिए थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा व महराजगंज निवासी अकरम मंजूरी उर्फ फाैजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

जेल में बंद पूर्व भाजपा नेता पर धर्म परिवर्तन कराने का केस दर्ज, आरोप है कि इसके बाद अकरम ने उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। मासूम रजा राही, अकरम और उसके अन्य साथियों ने जबरन धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद नाम बदलकर निकाह करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights