राष्ट्रीय समाचार

जैविक खेती को प्रयोग में लायें किसान

संवाददाता, अशोक शर्मा

मिट्टी और स्वास्थ्य की गुणवत्ता एवं पोषण सुरक्षा मे सुधार को लेकर किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन…

बाराचट्टी (गया)। बाराचट्टी प्रखंड स्थित जीएस मैरेज हाल सोभ मे किसानों का दो दिवसीय मिट्टी और स्वास्थ्य की गुणवत्ता एवं पोषण सुरक्षा सुधार को लेकर मगध विकास भारती व राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे जिंगरा , बुमेर, जयगिर व नकटेया जलछाजन के किसानों ने भाग लिया।

कृषि विज्ञान केन्द्र आमस के वैज्ञानिक प्रबीन कुमार ने उपस्थित किसानों को मिट्टी को कैसे स्वास्थ्य रख सकते है। उसकी गुणवत्ता कैसे बढाया जा सकता हैं इसके बारे मे किसानों को विस्तार से जानकारी देने का काम किया। वही किसानों को वर्मी कम्पोस्ट बनाने व उसके लाभ के बारे मे किसानों को बताया गया। इसके बाद किसानों को रवि फसल मे होने वाले फसल की भी जानकारी दिया गया।

वहीं गेहूं की प्रजाति के बारे मे चर्चा भी किया गया। वहीं किसानों को पारंपरिक खेती के साथ मिश्रित खेती को बढावा दिया जाये। इस मौके पर मगध विकास भारती के मंत्री शिवनंदन प्रसाद, अध्यक्ष अनिल कुमार, विनय कुमार, परियोजना अभियंता महेश प्रसाद, ब्रजेश सिंह, राजकुमार यादव, होरील कुमार, रंजीत प्रसाद केशरी, सुवोध कुमार भारती, उमेश यादव, रुकसाना खातुन समेत सैकड़ों किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights