राष्ट्रीय समाचार

लोगों की समस्याओं से रुबरु हुए अभिमन्यु कुमार

ऑल इंडिया रेलवे शू-शाईन वर्क्स यूनियन के अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने सुनी समाज के लोगों के समस्या

अशोक शर्मा

रोहतास (सासाराम)। परसथुआ मे आॅल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कर्स यूनियन में कोचस प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने परसथुआ में मोची के काम करने वाले लालचंद राम, श्रीकांत राम, गिरजा राम, विजय राम, राजू राम,भगवान राम लोगों से मूलाकात की। उनकी समस्याएं सुनी और उन्होने कहा की उनकी हालत बहुत ही खराब है, राज्य सरकार उन पर ध्यान नहीं दे रही है।

अनुसूचित जाति (रविदास समाज) के जितने भी लोग फुटपाथ किनारे जूता पॉलिस कर अपना भरण पोषण करते है, उन्हें स्थायी रूप से आवंटन दिया जाए। बिहार राज्य में निवास करने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के शिक्षित बेरोजगार युवकों को विशेष पैकेज के माध्यम से रोजगार प्रदान किया जाए।

साथ ही राज्य मे रविदास समाज के आईटीआई छात्र-छात्रो को टाटा स्टील सहित दूसरी कंपनियों में स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जाए। कोचस प्रखड के रविदास समाज का एक सामुदायिक भवन निर्माण किया जाए। अनुसूचित जाति (रविदास) समाज मोची जाति का काम करते हैं। जो जूता पॉलिश और जूता सिलाई का काम करते हुए अपना परिवार चलाते हैं। मोची समाज के लोगों जो आॅल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कर्स यूनियन से जुड़े लोगों को रोजगार करने के लिए सहायता राज्य सरकार करे और बेरोजगारो को रोजगार देने की पहल की जाए।

हमारे यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,लोकप्रिय नेता मा ओमप्रकाश राम जी के आदेश अनुसार आज रोहतास जिला के सभी जूता पालिस करने वाले कामगारों से मिलना उनकी समस्याओं को सून रहे है यूनियन के सभी सदस्य मोची का काम करने वाले कि सूची बनाकर जल्द ही इस विषय पर अनुसूचित जाति /जनजाति कल्याण मंत्री और मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर अवगत और उन सभी की समस्या को हल कराएगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights