राष्ट्रीय समाचार

डेढ़ वर्ष की छोटी बच्ची के लिए बृजलोक ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया रक्तदान

डेढ़ वर्ष की छोटी बच्ची के लिए बृजलोक ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया रक्तदान… इस घटनाक्रम के बारे में जब बृजलोक ट्रस्ट के पदाधिकारियों को पता चला तो तुरंत अलीगढ़ पहुंचकर बच्ची के लिए रक्तदान किया। मुकेश कुमार…

आगरा। पूरन सिंह निवासी ग्राम पूठपुरा (फतेहाबाद) की डेढ़ वर्षीय पुत्री का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज- अलीगढ़ में हृदय के छेद का ऑपरेशन हुआ था। बच्ची के लिए रक्त की आवश्यकता पड़ी तो इसी बीच एक ठग के संपर्क में पूरन सिंह आ गए और दस हजार रुपए गंवा बैठे।

इस घटनाक्रम के बारे में जब बृजलोक ट्रस्ट के पदाधिकारियों को पता चला तो तुरंत अलीगढ़ पहुंचकर बच्ची के लिए रक्तदान किया। मुकेश कुमार ऋषिवर्मा व अवधेश कुमार निषाद मझवार ने पूरन सिंह को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और बेटी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

साथ ही जल्द पत्र लिखकर ट्रस्ट जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज- अलीगढ़ को शिकायत करेगा, ताकि ठगों पर उचित कार्यवाही हो सके। ठगों के झांसे में गरीब व अशिक्षित लोग सबसे अधिक आते हैं। कॉलेज प्रबंधन समिति को इस विषय पर उचित कार्यवाही करनी चाहिए।


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

डेढ़ वर्ष की छोटी बच्ची के लिए बृजलोक ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया रक्तदान... इस घटनाक्रम के बारे में जब बृजलोक ट्रस्ट के पदाधिकारियों को पता चला तो तुरंत अलीगढ़ पहुंचकर बच्ची के लिए रक्तदान किया। मुकेश कुमार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights