राष्ट्रीय समाचार

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू, महादेव मंदिर से कथा स्थल तक शोभा यात्रा निकाली गई जो मौहल्ले के विभिन क्षेत्र से होकर कथा स्थल पर पहुंची। इससे पहले मंदिर परिसर में महिलाओं ने गीत गाकर…

शोभावतो की ढाणी के यू आई टी पार्क में मंगलवार से श्रीमद् भागवत कथा आरंभ हुई। कथा से पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई जिसमे बडी संंख्या में महिलाओं व कन्याओं ने भाग लिया।

महादेव मंदिर से कथा स्थल तक शोभा यात्रा निकाली गई जो मौहल्ले के विभिन क्षेत्र से होकर कथा स्थल पर पहुंची। इससे पहले मंदिर परिसर में महिलाओं ने गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। रंग बिरंगे परिधानों में शोभा यात्रा की छठा देखने लायक थी। कलश यात्रा का सरकारी स्कूल के बाहर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

धर्मप्रेमी व साहित्यकार सुनील कुमार माथुर ने बताया कि थाली और ढोल की थाप पर भक्तिमय माहौल में महिलाओं ने नृत्य किया। माथुर ने बताया कि कथा के पहले दिन कथा का शुभारम्भ करते हुए कथावाचक पंडित अशोक महाराज दाधिच ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कथा गौ सेवार्थ हेतु है।

इसलिए भक्त प्रेमी अधिक से अधिक दान कर पुण्य का लाभ कमाए और भागवत कथा श्रवण कर गंगा स्नान जितना पुण्य कमाये। उन्होंने दान पुण्य के महत्व पर प्रकाश डाला।

भागवत कथा परमार्थ की कथा : पं दाधिच


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू, महादेव मंदिर से कथा स्थल तक शोभा यात्रा निकाली गई जो मौहल्ले के विभिन क्षेत्र से होकर कथा स्थल पर पहुंची। इससे पहले मंदिर परिसर में महिलाओं ने गीत गाकर...

देवभूमि समाचार की टीम के द्वारा देश-प्रदेश की सूचना और जानकारियों का भी प्रसारण किया जाता है, जिससे कि नई-नई जानकारियां और सूचनाओं से पाठकों को लाभ मिले। देवभूमि समाचार समाचार पोर्टल में हर प्रकार के फीचरों का प्रकाशन किया जाता है। 

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights