राष्ट्रीय समाचार

दो अलग अलग कांड में फरार चल रहे युवकों को बाराचट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार

अर्जुन केशरी

गया बिहार। गया जिला के बाराचट्टी थाना दो अलग अलग कांड में फरार चल रहे अभियुक्तों को बाराचट्टी पुलिस ने किया गिरफ़्तार। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामलखन पंडित ने बताया कि कांड संख्या 206/20 धारा 341/ 323/307/354 /34 के प्राथमिकी अभियुक्त लाला यादव उम्र 61 वर्ष पिता हितू यादव निवासी ग्राम खरौंधी थाना बाराचट्टी को उसके घर से ही गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है।

वहीं बाराचट्टी थाना अंतर्गत कांड संख्या 543/ 21 दिनांक बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के प्राथमिक अभियुक्त थाना बाराचट्टी ग्राम मखरौर निवासी बालदेव मांझी के 29 वर्षीय पुत्र महेंद्र कुमार मांझी को थाना परिसर से ही गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त कई माह से फरार चल रहे थे।गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights