राष्ट्रीय समाचार

राजेश पुरोहित ने किया भवानीमंडी का नाम रोशन

राष्ट्रीय स्तर की काव्य प्रतियोगिता में किया प्रथम स्थान अर्जित

भवानीमंडी। कलम के दीवाने मंच मुंबई द्वारा भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान निवासी डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को शनिवार को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. पुरोहित ने बताया कि कलम के दीवाने मंच द्वारा हर सप्ताह काव्य प्रतियोगिता हेतु शब्द दिया जाता है जिस पर देश के श्रेष्ठ रचनाकार अपनी अपनी काव्य रचना लिखते हैं। श्रेष्ठ प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रचनाकारों को सम्मानित किया जाता है।

5-6/5/2022 को शब्द नजरिया पर भी देश के कई प्रान्तों के रचनाकारों ने सहभागिता की। जिसमें प्रथम स्थान पर डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित भवानीमंडी (झालावाड़) राजस्थान,द्वितीय स्थान पर डॉ. रामनरेश त्रिपाठी मयूर कानपुर उत्तप्रदेश तृतीय स्थान मीना माहेश्वरी रीवा मध्यप्रदेश को सम्मानित किया गया।

डॉ. पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें यह सम्मान कलम के दीवाने मंच के संस्थापक अध्यक्ष कवि विजयराज जैन के कर कमलों से प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर की काव्य प्रतियोगिता में प्रथम आने पर डॉ. पुरोहित को विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं द्वारा बधाइयां मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights