उत्तराखण्ड समाचार

रचनाकार भुवन बिष्ट को स्वामी विवेकानन्द सम्मान

(देवभूमि समाचार)

रानीखेत। आजादी के अमृत महोत्सव राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शान्ति फाउण्डेशन गोण्डा उत्तर प्रदेश द्वारा मौना रानीखेत निवासी लेखक रचनाकार पत्रकार भुवन बिष्ट को स्वामी विवेकानन्द सम्मान 2022 प्रदान किया है।

शान्ति फाउण्डेशन द्वारा विभिन्न राज्यों के कला, समाजसेवा, लेखन, शिक्षा ,विज्ञान,चिकित्सा आदि क्षेत्रों के लिए सम्मान प्रदान किये गये। इसी क्रम में निरन्तर लेखन के लिए भुवन बिष्ट स्वामी विवेकानन्द सम्मान प्रदान किया गया है।

कोविड गाईडलाईन के अनुसार सीमित आफलाईन व वर्चुअल माध्यम राष्ट्रीय संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान पत्र संयोजक सुनील कुमार आनन्द, पर्यावरणविद डा विनय कंसल सचिव गया प्रसाद आनन्द अध्यक्ष पिंकी देवी की ओर से प्रदान किया गया है।

भुवन बिष्ट हिन्दी कुमाउनी में निरन्तर लेखन कर रहे हैं। इससे पूर्व भी अनेक संस्थाओं द्वारा भुवन को सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights