उत्तराखण्ड समाचार

गुलाबी शरारा के बाद अब लोग मोये-मोये के हुए दीवाने

मोये-मोये हर उम्र के लोगों को आकर्षित कर रहा है। सोशल मीडिया में बहुत दम है। लोगों को अगर आपका कंटेंट पसंद आता है तो कुछ ही दिनों में वह वायरल हो जाता है। यूथ के बीच अपनी अलग पहचान बनाना के लिए सोशल मीडिया बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है। 

देहरादून। इन दिनों उत्तराखंड के विभिन्न जलाशयों, नम भूमि क्षेत्रों में प्रवास पर आए साइबेरियन पक्षी खूब मंडरा रहे हैं। इन्हीं की तरह इन दिनों सोशल मीडिया में एक साइबेरियन गायक की ओर से गाया गया गीत मोये मोये खूब तैर रहा है। जैसे ही आप अपने सोशल मीडिया फीड को स्क्रॉल करते हैं तो आपको ट्रेंडिंग गाने और ट्यून्स देखने व सुनने को मिलते हैं।

इनमें मोये-मोये प्रमुख है। ये इतना वायरल है कि लोगों की जुबान पर भी चढ़ गया है। इस गाने को साइबेरियन गायक टेरा डोरा ने गाया है। गाने का टाइटल डेजनम है। मोये-मोये का मतलब बुरा सपना होता है। हालांकि असल गीत में इस टर्म को ‘मोजे मोर” गाया गया है, जो कि साइबेरियन भाषा में है। इसका मतलब भी बुरा सपना ही होता है। सोशल मीडिया पर इस गाने ने कमाल किया हुआ है।

इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब शॉर्ट्स तक हर जगह इस पर रील बनाए जा रहे हैं। लगभग तीन मिनट के इस गाने को पूरी दुनिया ने सुना है। सोशल मीडिया पर हे प्रभु, हे हरि राम जगन्नाथम प्रेमा नंदी.. भी खूब वायरल हो रहा है। लोग इसपर भी जमकर रील बना रहे हैं और उन रील को देख दर्शक भी अपना मनोरंजन कर रहे हैं। साथ ही अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ साझा कर चटकारे ले रहे हैं।

युवा बोले

आजकल सोशल मीडिया पर बहुत सामान्य सी बात भी वायरल हो जा रही है। बस कंटेंट में दम होना चाहिए। मोये-मोये भी उनमें से एक है। अब दोस्तों व परिवार के बीच मजाक करते हुए भी लोग मोये-मोय कह रहे हैं, जाे सोशल मीडिया में अपडेट हैं वह तो हंसते हैं, लेकिन जिन्हें नहीं पता वह बस यह सोच कर चुप हो जा रहे हैं कि पता नहीं क्या बात कर रहे हैं। -दीपक

इस तरह के ट्रेंडिंग गाने व रील को समझने के लिए सोशल मीडिया पर अपडेट रहना पड़ता है। आजकल लगभग सभी लोग सोशल मीडिया पर हैं। इसलिए मोये-मोय जैसे गीत कुछ ही मिनट में वायरल होने लगे हैं। दोस्तों के बीच इन विषयों पर बात करने के लिए सबसे पहले इनका मतलब समझा बहुत जरूरी है। -सोहन बिष्ट

मोये-मोये बहुत नया शब्द है। समय-समय पर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ नया देखने और सुनने को मिलता है। इस तरह के वीडियो बहुत बड़े स्तर पर लोगों का मनोरंजन करते हैं। बस इन्हें समझने के लिए हमें अपडेट रहता पड़ता है। -मोनिका पटवाल

मोये-मोये हर उम्र के लोगों को आकर्षित कर रहा है। सोशल मीडिया में बहुत दम है। लोगों को अगर आपका कंटेंट पसंद आता है तो कुछ ही दिनों में वह वायरल हो जाता है। यूथ के बीच अपनी अलग पहचान बनाना के लिए सोशल मीडिया बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है। बस हमें इसका सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए। – आकांशा शुक्ला


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

 


Advertisement… 


Advertisement… 


Advertisement… 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights