_____

Government Advertisement

_____

Government Advertisement

_____

उत्तराखण्ड समाचार

यात्रा मार्ग पर रात आठ से सुबह पांच बजे तक बंद रहेगी आवाजाही

यात्रा मार्ग पर रात आठ से सुबह पांच बजे तक बंद रहेगी आवाजाही, वहीं उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सहित मुख्य मोटर मार्गों पर रात आठ से सुबह पांच बजे तक किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। 

रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी। बरसाती सीजन में सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने रात आठ से सुबह पांच बजे तक ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड, कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे और गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही पर रोक लगा दी है। मात्र आपातकालीन और सैन्य वाहनों की आवाजाही हो सकेंगी।

बरसात के चलते हाईवे व संपर्क मार्गां पर गिरते पत्थर, भूस्खलन व भू-धंसाव जोन के सक्रिय होने से के चलते हाईवे व संपर्क मोटर मार्ग पर अब सुबह पांच से रात आठ बजे तक ही वाहनों का संचालन होगा।

रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि बीते शनिवार को रात आठ बजे सोनप्रयाग से एक यात्री वाहन ऋषिकेश के लिए रवाना हुआ था जो गूलर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन को रात को जाने की अनुमति कैसे और किस स्तर पर मिली, इसके बारे में सभी बैरियर प्वाइंट से जानकारी मांगी गई है।

वहीं उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सहित मुख्य मोटर मार्गों पर रात आठ से सुबह पांच बजे तक किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। मात्र आपातकालीन और सैन्य वाहनों की आवाजाही सुचारू रहेगी।


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

यात्रा मार्ग पर रात आठ से सुबह पांच बजे तक बंद रहेगी आवाजाही, वहीं उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सहित मुख्य मोटर मार्गों पर रात आठ से सुबह पांच बजे तक किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। 

देवभूमि समाचार की टीम के द्वारा देश-प्रदेश की सूचना और जानकारियों का भी प्रसारण किया जाता है, जिससे कि नई-नई जानकारियां और सूचनाओं से पाठकों को लाभ मिले। देवभूमि समाचार समाचार पोर्टल में हर प्रकार के फीचरों का प्रकाशन किया जाता है। जिसमें महिला, पुरूष, टैक्नोलॉजी, व्यवसाय, जॉब अलर्ट और धर्म-कर्म और त्यौहारों से संबंधित आलेख भी प्रकाशित किये जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights