उत्तराखण्ड समाचार

भुवन बिष्ट को हिन्दी सेवी सम्मान व रामकृष्ण राठौर स्मृति हिन्दी सेवी सम्मान

(देवभूमि समाचार)

रानीखेत (अल्मोड़ा )। हिन्दी दिवस के अवसर पर विकास खण्ड ताड़ीखेत के मौना निवासी लेखक रचनाकार भुवन बिष्ट को निरन्तर लेखन के लिए राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान हरियाणा द्वारा हिन्दी सेवी सम्मान 2021,व दैनिक नवीन कदम समाचार पत्र छत्तीसगढ़ व नवीन कदम साहित्य समूह द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर निरन्तर लेखन के लिए रामकृष्ण राठौर स्मृति हिन्दी सेवी सम्मान से सम्मानित किया है।

नवीन कदम समाचार पत्र व नवीन कदम साहित्य समूह के संरक्षक केदार सिंह राठौड़,संरक्षक राघवेंद्र पाठक, संपादक राजेन्द्र सिंह राठौड़ की ओर से वर्चुअल माध्यम से प्रदान किया गया है। इससे पूर्व भी अनेक संस्थाओं द्वारा भुवन बिष्ट को लेखन के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

भुवन बिष्ट के अनेक साझा काव्य संग्रहों में रचनाओं सहित हिन्दी कविता संग्रह जीवन एक संघर्ष व कुमांऊनी बाल कविता संग्रह निकल रै प्रभातफेरी प्रकाशित हो चुकी हैं तथा हिन्दी बाल कविता संग्रह ,हिन्दी कविता संग्रह, कुमांऊनी वंदना एंव कविता संग्रह, महान देवभूमि (हिन्दी) लेख संग्रह प्रकाशन प्रतिक्षारत हैं। लेखक रचनाकार भुवन बिष्ट प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में हिन्दी,कुमाउनी में निरन्तर लेखन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights