उत्तराखण्ड समाचार

टूटे पुल की दीवार से गिरकर बाइक सवार की हुई मौत

साहिया। साहिया मंडी के समीप टूटे पुल की एप्रोच दीवार से नीचे गिरकर घायल बाइक सवार दो युवकों में से एक की उपचार के दौरान महंत अस्पताल में मौत हो गयी। जबकि दूसरे घायल का उपचार चल रहा है।

युवक की मौत से बिनोई गांव में मातम छा गया। साहिया समाल्टा मोटर मार्ग पर साहिया मंडी के पास बने पुल की एप्रोच दीवार 24 सितंबर की अमलावा नदी के उफान से धराशाई हो गई थी। शनिवार की रात में जवाहर सिंह 42 पुत्र मेहर सिंह निवासी उत्पाल्टा व सचिन 22 पुत्र गुलाब सिंह निवासी बिनोऊ एक ही बाइक से अपने घर जा रहे थे।

जैसे ही बाइक साहिया समाल्टा मोटर मार्ग पर साहिया मंडी के पास बने टूटे पुल पर पहुंची। बाइक सवार टूटी एप्रोच रोड को देख नहीं पाए और बाइक पुल से नीचे पत्थरों पर गिरने से दोनों घायल हो गए थे। जिन्हें सीएचसी साहिया पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सक डा. चीना भाटिया ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। दोनों घायलों का महंत इंद्रेश अस्पताल दून में उपचार चल रहा था।

सुबह सचिन की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे गांव में मातम छा गया। जबकि दूसरे घायल का उपचार चल रहा है। बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर शनिवार को सायं को हुई कार दुर्घटना में दो अन्य घायलों ने भी दम तोड़ दिया है। अब दुर्घटना में मृतकों की संख्या चार हो गई है, जबकि एक घायल का उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर में चल रहा है।

शनिवार को जोशीमठ के करछी गांव के ग्रामीण निजमुला घाटी में पूजा-अर्चना में गए थे। वहां से लौटते वक्त सेंजीधार के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार देव सिंह (52) और कर्ण सिंह (63) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि गंगा सिंह (47) और बलवीर सिंह (48) (सभी करछी गांव निवासी) ने उपचार के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। जबकि गोविंद सिंह का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights