संतोष सबसे बडा धन

संतोष सबसे बडा धन, हमारे पास कोई जादू की छडी नहीं हैं कि डंडी घूमाई और मनमाफिक कार्य हो गया। आपका आत्म विश्वास ही आपको संकट की घडी में हिम्मत प्रदान करता हैं। # सुनील कुमार माथुर, जोधपुर
जीवन में सबसे बडा धन संतोष धन हैं। अगर आपके पास तमाम सुविधाएं और अरबों खरबों का धन हो लेकिन मन में शांति नही है तो यह धन सुविधाएं सब बेकार हैं। आदर्श जीवन जीने के लिए तो मन में संतोष होना चाहिए। मन में संतोष है तो फिर धन दौलत की जरूरत नहीं हैं। आपकी संतुष्टी ही सबसे बडा धन हैं।
जीवन में सफलता पाने के लिए धैर्य का होना नितांत आवश्यक हैं चूंकि सफलता रातों रात या हाथों हाथ नही मिलती हैं। सफलता मिलने में अनेक बार देर लगती हैं। इसलिए जीवन में धैर्य बनाये रखना पडता हैं और अंत में धैर्य की ही जीत होती हैं। आवश्यकता इस बात की है कि व्यक्ति को अपने आप पर विश्वास करना चाहिए। आपका आत्मबल ही आपकों अपनी मंजिल पर पहुंचाता हैं। अतः अपनी क्षमता को पहचाने।
हमारे पास कोई जादू की छडी नहीं हैं कि डंडी घूमाई और मनमाफिक कार्य हो गया। आपका आत्म विश्वास ही आपको संकट की घडी में हिम्मत प्रदान करता हैं। आपकी सफलता इस बात में है कि आपके कार्य में किसी भी प्रकार का पूर्वाग्रह न हो। अगर आप जीवन में आगे बढना चाहते हैं तो प्राथमिकता तय करे और दूसरों कि मदद जरुरत पडने पर अवश्य लिजिए।
जीवन मे कभी किसी की चुगली व निंदा न करे। कोई भी व्यक्ति अपने आप में पूर्ण नहीं होता है और सभी में गुण व अवगुण होते हैं। इसलिए किसी के भी अवगुण न देखे, अपितु उसके गुणों को अंगीकार कर अपनी मंजिल व निर्धारित लक्ष्य की ओर बढे। वही इस बात का ध्यान रखे कि लक्ष्य जनहितकारी व रचनात्मक होना चाहिए।
समाजसेवी एवं व्यवसायी सुभाष जोशी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।
One Comment